विदेश की खबरें | तालिबान ने अफगान महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान पर 2021 में तालिबान के कब्ज़े के बाद से, उन्होंने महिलाओं और लड़कियों के छठी कक्षा से आगे की पढाई करने, नौकरी करने और सार्वजनिक स्थानों पर जाने पर रोक लगा दी थी। पिछले अगस्त में, गुण एवं दोष मंत्रालय ने ऐसे कानून बनाये, जो घर के बाहर महिलाओं की आवाज और उनके खुले चेहरे पर प्रतिबंध लगाता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अफगानिस्तान पर 2021 में तालिबान के कब्ज़े के बाद से, उन्होंने महिलाओं और लड़कियों के छठी कक्षा से आगे की पढाई करने, नौकरी करने और सार्वजनिक स्थानों पर जाने पर रोक लगा दी थी। पिछले अगस्त में, गुण एवं दोष मंत्रालय ने ऐसे कानून बनाये, जो घर के बाहर महिलाओं की आवाज और उनके खुले चेहरे पर प्रतिबंध लगाता है।

तालिबान के मुख्य प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक बयान जारी किया, जिसमें विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उल्लेख नहीं किया गया, जो आठ मार्च को मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सम्मान और कानूनी अधिकार इस्लामिक अमीरात के लिए प्राथमिकता हैं, तालिबान द्वारा अपनी सरकार का वर्णन करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द।

उन्होंने कहा कि अफगान महिलाएं शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से सुरक्षित हैं।

मुजाहिद ने कहा, ‘‘इस्लामिक कानून एवं अफगान समाज की संस्कृति और परंपराओं के अनुसार, अफगान महिलाओं के मौलिक अधिकारों को सुरक्षित रखा गया है। हालांकि, यह नहीं भूलना चाहिए कि अफगान महिलाओं के अधिकारों पर इस्लामी और अफगान समाज के भीतर चर्चा की जा रही है, जो पश्चिमी समाजों और उनकी संस्कृति से स्पष्ट रूप से भिन्न है।’’

इसके साथ ही शनिवार को, संयुक्त राष्ट्र ने तालिबान से प्रतिबंध हटाने के लिए अपने आह्वान को दोहराया।

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन की प्रमुख रोजा ओटुनबायेवा ने कहा, ‘‘सार्वजनिक जीवन से महिलाओं और लड़कियों को हटाने की बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके लचीलापन और नेतृत्व क्षमता में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि वे अफगानिस्तान के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है