Pakistan: विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा- तालिबान ने पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों के लिये अपनी धरती का इस्तेमाल नहीं करने देने का भरोसा दिया

कुरैशी और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद ने अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंड समेत तालिबान प्रशासन के अन्य लोगों से भेंट करने के लिए बृहस्पतिवार को अचानक काबुल की यात्रा की. कुरैशी ने कल कहा था कि पाकिस्तान युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में स्थायी शांति एवं स्थायित्व चाहता है.

आतंकवादी ( photo credit : PTI )

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mehmood Qureshi) ने कहा कि अफगानिस्तान (Afghanistan) के तालिबान (Taliban) नेतृत्व ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) को पड़ोसी देश पाकिस्तान में आतंकवादी (Terrorist) गतिविधियां चलाने के लिए अपनी सरजमीं का उपयोग नहीं करने देने का संकल्प जताया है. Taliban Cabinet: अफगानिस्तान में तिलाबनी सरकार का गठन, एक क्लिक में देखें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

कुरैशी और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद ने अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंड समेत तालिबान प्रशासन के अन्य लोगों से भेंट करने के लिए बृहस्पतिवार को अचानक काबुल की यात्रा की. कुरैशी ने कल कहा था कि पाकिस्तान युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में स्थायी शांति एवं स्थायित्व चाहता है.

कुरैशी के अनुसार, व्यापक चर्चा के दौरान अखुंड ने उन्हें आश्वासन दिया कि टीटीपी और बीएलए को अफगान की सरजमीं से अपना आतंकी अभियान नहीं चलाने दिया जाएगा. दोनों ही संगठन पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल हैं.

टीटीपी एवं बीएलए ने अकेले इस साल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा एवं बलूचिस्तान में कई हमले किये, मुख्य तौर पर उन्होंने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया एवं कुछ क्षेत्रों में उनके निशाने पर धार्मिक जुलूस तथा चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे से जुड़े चीनी नागरिक भी रहे.

एक दिन की यात्रा से लौटने के बाद कुरैशी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘अंतरिम अफगानिस्तान सरकार’ ने उन्हें दृढ़ आश्वासन दिया है कि आतंकवादी अफगानिस्तान के प्रवेश मार्गों से पाकिस्तान में हमला नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि तालिबान सरकार को बताया गया कि उसे क्षेत्रीय आतंकवाद से निपटकर अन्य देशों का विश्वास जीतने की जरूरत है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड