Taj Mahal and Agra Fort to reopen From Sept 21: ताजमहल और आगरा किला आम जनता के लिए 21 सितम्बर से खोला जाएगा

आगरा में विश्वप्रसिद्ध ताजमहल और आगरा किले को 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय किया गया है। यह जानकारी आगरा के जिलाधिकारी ने ट्वीट करके दी।

ताजमहल और आगरा किला (Photo Credits Wikimedia Commons

आगरा में विश्वप्रसिद्ध ताजमहल (Taj Mahal) और आगरा किले (Agra Fort) को 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय किया गया है. यह जानकारी आगरा के जिलाधिकारी ने ट्वीट करके दी. आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ट्वीट करके बताया कि ताजमहल और आगरा किले को 21 सितम्बर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि गत 17 मार्च को ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारक बंद कर दिए गए थे. आगरा में ताजमहल और आगरा किला बंद है। इसके अलावा अन्य स्मारक खोल दिए गए हैं.

एएसआई आगरा सर्किल की वेबसाइट पर भी यह जानकारी दी गई है कि ताजमहल और आगरा किला 21 सितंबर 2020 से आगंतुकों के लिए खुल जाएगा. इस संबंध में एएसआई के एक अधिकारी ने बताया कि ताजमहल और आगरा किले को 21 सितंबर से खोला जा रहा है लेकिन सीमित पर्यटकों को ही ताजमहल और आगरा किले में प्रवेश दिया जाएगा. यह भी पढ़े | Kohinoor Electronics Director Vishal Mewani Death: मुंबई में दर्दनाक हादसा, ‘कोहिनूर इलेक्ट्रॉनिक्स’ के निदेशक विशाल मेवाणी की लिफ्ट के शॉफ्ट में फंसने से मौत.

अधिकारी ने बताया कि इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी की गई है. ताजमहल के गेट पर ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ की जाएगी। तापमान सही होने पर ही आगंतुकों को ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट