विदेश की खबरें | ताइवान ने प्रीटोरिया से अपना प्रतिनिधि कार्यालय हटाने की दक्षिण अफ्रीका की मांग फिर से खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ताइवान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेफ लियू ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कार्यालय को स्थानांतरित करने या बंद करने की मांग, औपचारिक राजनयिक संबंधों के विच्छेद के बाद दोनों पक्षों के बीच उनके पारस्परिक प्रतिनिधि कार्यालयों के स्थान को लेकर 1997 में हुए समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ताइवान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेफ लियू ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कार्यालय को स्थानांतरित करने या बंद करने की मांग, औपचारिक राजनयिक संबंधों के विच्छेद के बाद दोनों पक्षों के बीच उनके पारस्परिक प्रतिनिधि कार्यालयों के स्थान को लेकर 1997 में हुए समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन है।

लियू ने कहा, ‘‘इस तरह की अनुचित मांग को हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं।’’

ताइवान की राजधानी ताइपे में दक्षिण अफ्रीका का एक संपर्क कार्यालय है और दोनों पक्षों के बीच मजबूत वाणिज्यिक संबंध है।

लियू ने विदेश मंत्री लिन चिया-लंग द्वारा सोमवार को संसद में दिए गए बयान को दोहराया कि ताइवान इस मुद्दे पर ‘‘सभी परिस्थितियों के लिए तैयार है।’’

लिन और लियू ने कहा कि यह कार्यालय ताइवान की संपत्ति है और ताइपे को इसका स्थान और स्थिति निर्धारित करने का अधिकार है।

चीन ताइवान को अपना क्षेत्र होने का दावा करता है और आवश्यकता पड़ने पर बलपूर्वक अपने क्षेत्र में मिलाने की धमकी देता है। चीन लगातार ताइवान के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व को कम करने का प्रयास करता रहता है, हालांकि इस स्वशासित द्वीप गणराज्य के अमेरिका और अन्य प्रमुख देशों के साथ मजबूत अनौपचारिक संबंध हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने पिछले सप्ताह पुष्टि की कि उसने ताइवान से अपना संपर्क कार्यालय स्थानांतरित करने को कहा। दक्षिण अफ्रीका की इस मांग का कारण चीन का प्रभाव माना जा रहा है। चीन ने अपने प्रभाव का उपयोग करके ताइवान को संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी संबद्ध शाखाओं से बाहर कर दिया है तथा उसकी औपचारिक राजनयिक साझेदारी को केवल 11 देशों और वेटिकन तक सीमित रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू