खेल की खबरें | ताइपे ओपन : तनीषा को दोहरी सफलता, कश्यप भी जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी तनीषा क्रास्टो ने ताइपे ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में सीधे गेम में जीत दर्ज करके महिला और मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

ताइपे, 21 जुलाई भारत की प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी तनीषा क्रास्टो ने ताइपे ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में सीधे गेम में जीत दर्ज करके महिला और मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता पारूपल्ली कश्यप ने भी अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया जबकि मिथुन मंजूनाथ और किरण जॉर्ज पुरूष एकल के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए ।

तनीषा और ईशान भटनागर की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने चीनी ताइपे के चेंग केइ वेन और वांग यू कियाओ को 21 . 14, 21 . 17 से हराकर मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया ।

दुबई में जन्मीं 19 वर्ष की तनीषा जूनियर दिनों में बहरीन के लिये खेल चुकी हैं । उन्होंने श्रुति मिश्रा साथ स्थानीय खिलाड़ी जिया यिन लिन और लिन यु हाओ को 21 . 14, 21 . 8 से हराकर मिश्रित युगल के अंतिम आठ में जगह बनाई ।

तनीषा और ईशान का सामना मलेशिया के हू पांग रोन और तो ई वेइ से होगा जबकि महिला युगल में ताइपे की कुओ यू वेन और वांग यू कियाओ या हांगकांग की एंग टी याउ और सांग हियू यान के बीच होने वाले मैच के विजेता से खेलेंगे ।

वापसी की कोशिश में जुटे कश्यप ने चीनी ताइपे के चिया हाओ ली को 21 . 10, 21 . 19 से हराया । अब वह मलेशिया के सूंग जू वेन से खेलेंगे । मिथुन को जापान के चौथी वरीयता प्राप्त कोडाइ नाराओका ने 22 . 24, 21 . 5, 21 . 17 से हराया । वहीं ओडिशा ओपन चैम्पियन किरण को दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी चोउ तियेन चेन ने 23 . 21, 16 . 21, 21 . 7 से शिकस्त दी ।

थॉमस कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे प्रियांशु भी हार गए जबकि महिला एकल में सामिया इमाद फारूकी को पराजय का सामना करना पड़ा । पुरूष युगल में एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला हार गए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस