खेल की खबरें | इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला जीतने के लिये पुछल्ले बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा : यूनिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बल्लेबाजी कोच यूनिस खान ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में उनके पुछल्ले बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा ।

लंदन, 29 जुलाई बल्लेबाजी कोच यूनिस खान ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में उनके पुछल्ले बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा ।

तीन टेस्ट की श्रृंखला पांच अगस्त से मैनचेस्टर में शुरू होगी ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: बीसीसीआई ने आईपीएल 13 को लेकर साझा की जानकारी, देखें पूरी डिटेल्स.

यूनिस ने कहा ,‘‘ हमें इंग्लैंड में श्रृंखला जीतनी है तो हमारे निचले क्रम के बल्लेबाजों को जुझारूपन दिखाना होगा । यह सभी सफल टीमों की निशानी है ।’’

उन्होंने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ सिर्फ शीर्ष छह सात बल्लेबाजों से नहीं होगा । निचले क्रम को भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा ।’’

यह भी पढ़े | अगले महीने से वेस्टइंडीज में क्रिकेट की होगी वापसी, शुरू होगी कैरेबियाई प्रीमियर लीग.

पाकिस्तान के लिये 118 टेस्ट में 10099 रन बना चुके यूनिस ने कहा कि वह तेज गेंदबाजों शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और मोहम्मद अब्बास की बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘हम अपने गेंदबाजों के साथ काम कर रहे हैं जो नौवें, दसवें और 11वें नंबर पर उतरते हैं । उन्हें बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा । ’’

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बाबर आजम पर रन बनाने का दारोमदार होगा और यूनिस ने कहा कि उसे अपने खेल को अगले स्तर तक ले जाना होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ वह पिछले कुछ साल से पाकिस्तान के लिये बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है । मैं चाहता हूं कि वह लंबी पारियां खेले । अपने शतक को 150 और 150 को दोहरे शतक में बदले ।’’

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में हालात के अनुकूल ढलना बल्लेबाजों के लिये सफलता की कुंजी होगा ।

कोरोना वायरस महामारी के बीच मानसिक पहलू के बारे में यूनिस ने कहा ,‘‘ कई बार निजी मसले खेल को काफी प्रभावित करते हैं । मैं कोशिश कर रहा हूं कि सब शांतचित्त रहें । कौशल और फिटनेस पर काम किया जा सकता है लेकिन मानसिक मजबूती भी उतनी ही अहम है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू