विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क में 'भारत दिवस परेड' में राम मंदिर पर आधारित झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी 'भारत दिवस परेड' का रविवार को आयोजन किया गया और इसमें भारतीय मूल के हजारों अमेरिकी नागरिक शामिल हुए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 19 अगस्त अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी 'भारत दिवस परेड' का रविवार को आयोजन किया गया और इसमें भारतीय मूल के हजारों अमेरिकी नागरिक शामिल हुए।

भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए न्यूयॉर्क में आयोजित 'भारत दिवस परेड' में इस बार अयोध्या के राम मंदिर पर आधारित झांकी सबके आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।

न्यूयॉर्क शहर का मैडिसन एवेन्यू भारतीय तिरंगे के रंग में सराबोर हो गया और लोकप्रिय भारतीय देशभक्ति और फिल्मी गाने हवा में गूंजने लगे।

अमेरिका के प्रमुख प्रवासी संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन एनवाई-एनजे-सीटी-एनई (एफआईए) द्वारा रविवार को आयोजित 42वीं वार्षिक 'भारत दिवस परेड' के लिए प्रवासी भारतीय समुदाय के लोग पारंपरिक और तिरंगा थीम वाले परिधानों में एकत्र हुए।

परेड में लकड़ी से बनी राम मंदिर की झांकी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। 18 फुट लंबी, नौ फुट चौड़ी और आठ फुट ऊंची इस झांकी को भारत में बनाया गया है। इसे परेड में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क भेजा गया था।

परेड मार्ग पर पंक्तिबद्ध खड़े भारतीय समुदाय के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने अभी तक अयोध्या में राम मंदिर नहीं देखा है, लेकिन न्यूयॉर्क शहर में राम मंदिर की झांकी को देखकर वे धन्य महसूस कर रहे हैं।

विश्व हिन्दू परिषद् अमेरिका के महासचिव अमिताभ वी. डब्ल्यू. मित्तल ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘राम भगवान अयोध्या में वापस आ गए हैं और हम अमेरिका में सभी हिंदुओं के लिए राम मंदिर की झांकी यहां ला रहे हैं। श्री राम अपने घर पर आ गए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\