देश की खबरें | प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर छात्रों को टैब, लैपटॉप दिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर सी. एन. अश्वथ नारायण ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र मल्लेस्वरम में सरकारी और निगम के स्कूलों के छात्रों को 1,000 टैब और 350 लैपटॉप वितरित किए।

बेंगलुरु, 17 सितंबर कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर सी. एन. अश्वथ नारायण ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र मल्लेस्वरम में सरकारी और निगम के स्कूलों के छात्रों को 1,000 टैब और 350 लैपटॉप वितरित किए।

टैब हाईस्कूल के छात्रों को जबकि लैपटॉप प्राइमरी स्कूल के छात्रों को दिए गए।

मंत्री ने लोगों को बताया कि नयी शिक्षा नीति 2020 के तहत डिजिटल शिक्षा को मजबूत बनाने के लक्ष्य से ये टैब और लैपटॉप विभिन्न संगठनों ने योगदान स्वरूप दिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जैसा नेता होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है जो शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों को उचित स्थान देकर देश का नेतृत्व कर रहे हैं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘भविष्य में भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने के लक्ष्य से प्रधानमंत्री नयी शिक्षा नीति लेकर आए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड