टी20 विश्व कप के होने की संभावना नहीं, आईसीसी इस हफ्ते करे फैसला : टेलर

टेलर को यह भी लगता है कि अगर टी20 विश्व कप की विंडो के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन होता है तो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत में होने वाली इस लुभावनी लीग में हिस्सा लेने के लिये उनके बोर्ड से मंजूरी मिल जायेगी।

मेलबर्न, 24 मई पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर को नहीं लगता कि अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप का आयोजन हो पायेगा और वह चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इस हफ्ते अपनी बोर्ड बैठक में इस पर फैसला करे।

टेलर को यह भी लगता है कि अगर टी20 विश्व कप की विंडो के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन होता है तो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत में होने वाली इस लुभावनी लीग में हिस्सा लेने के लिये उनके बोर्ड से मंजूरी मिल जायेगी।

आईसीसी 28 मई को कोविड-19 महामारी से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा के लिये बैठक करेगा जिसमें संशोधित कार्यक्रम और आस्ट्रेलिया में पुरूष टी20 विश्व के भाग्य पर भी चर्चा होगी।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के पूर्व निदेशक टेलर ने ‘नाइन नेटवर्क’ से कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि विश्व टी20 अक्टूबर में योजना के अनुसार आयोजित नहीं हो पायेगा। अक्टूबर या नवंबर में विश्व टूर्नामेंट को कराना उचित होगा? इसका जवाब शायद होगा, नहीं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर इस पर फैसला इस हफ्ते हो जायेगा तो यह शायद अच्छा होगा। क्योंकि तब हर कोई योजना बनाना शुरू कर सकता है और हम यहां बैठे हुए यह कहना बंद कर सकते हैं कि, ‘अगर ऐसा होता है, लेकिन या शायद’। ’’

सीए के मुख्य कार्यकारी केविन राबर्ट्स कह चुके हैं कि शायद टी20 विश्व कप के भाग्य पर फैसला अगस्त तक नहीं आयेगा।

लेकिन दुनिया भर में खिलाड़ी और प्रशासक कुछ निश्चितता चाहते हैं और कईयों ने भविष्यवाणी की है कि 16 टीमों का टूर्नामेंट जल्द ही स्थगित हो जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड