ICC Men’s T20 World Cup 2024: दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप सेमीफाइनल की पिच ‘खतरनाक’ थी- फ्लावर

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर ने गुरुवार को यहां अफगानिस्तान के दक्षिण अफ्रीका से नौ विकेट से हारने के बाद टी20 विश्व कप सेमीफाइनल की पिच को ‘खतरनाक’ करार दिया.

Photo Credit:- Wikimedia Commons

ICC Men’s T20 World Cup 2024:  जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर ने गुरुवार को यहां अफगानिस्तान के दक्षिण अफ्रीका से नौ विकेट से हारने के बाद टी20 विश्व कप सेमीफाइनल की पिच को ‘खतरनाक’ करार दिया. असामान्य उछाल और सीम मूवमेंट के सामने अफगानिस्तान की टीम 11.5 ओवर में 56 रन पर आउट हो गयी. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उसका सबसे कम स्कोर है.

फ्लावर ने ‘ईएसपीनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘ आप टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के अफगानिस्तान के फैसले पर दोष नहीं मढ़ सकते हैं. वह पहले बल्लेबाजी कर लक्ष्य का बचाव करने के मामले में शानदार रहे हैं.’’उन्होंने कहा,‘‘ इस पिच पर हालांकि पहले बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल था. आपको यह नहीं पता था कि इस पिच पर संघर्ष करने के लिए कितने रन की जरूरत होगी.’’ यह भी पढ़ें:- ICC Men’s T20 World Cup 2024: भारत-इंग्लैंड मैच को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह, कहा- बारिश नहीं होगी और जीतेगी टीम इंडिया

उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ गेंद बल्लेबाज के करीब टप्पा खाने के बावजूद कंधे और गर्दन तक उछल रही थी. ऐसी एक गेंद विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के ऊपर से चार रन के लिए चली गयी। मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि कोई चोटिल नहीं हुआ. ’’आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के कोचिंग टीम में शामिल फ्लावर ने कहा कि पिच में मौजूद दरारों को देखकर पता चल गया था कि इससे असामान्य उछाल मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘‘आपने स्क्वायर क्षेत्र के ऊपर से कुछ दिलचस्प दृश्य शॉट देखे और कुछ लोग इसे पूरी तरह से नयी पिच बता रहे थे लेकिन अगर इस पिच की स्थिति खराब थी तो वे उस पिच का इस्तेमाल कर सकते थे जो पहले इस्तेमाल की गई थी.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल