तेलंगाना में जनता और अधिकारियों के लिेए ‘टी कोविड-19’ ऐप शुरु

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य के स्वास्थ्य और आईटी विभागों ने अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस), सिस्को और क्वांटेला के साथ मिलकर यह एप्लिकेशन बनाया है।

हैदराबाद, 11 अप्रैल कोविड-19 महामारी से सामना करने में नागरिकों और सरकारी विभागों की सहायता के लिए तेलंगाना सरकार ने शनिवार को ‘टी कोविड-19’ ऐप शुरु किया।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य के स्वास्थ्य और आईटी विभागों ने अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस), सिस्को और क्वांटेला के साथ मिलकर यह एप्लिकेशन बनाया है।

ऐप से लोग कोविड-19 के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और इससे फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

ऐप को तेलंगाना आईटी और इंडस्ट्रीज केटी रामा राव द्वारा लॉन्च किया गया।

यह ऐप लोगों को कोविड-19 के सक्रिय मामलों का सटीक आंकड़ा और अन्य जानकारी मुहैया कराएगा। इसके अलावा लोग ऐप पर दी गई जानकारी की मदद से अपनी शारीरिक स्थिति के बारे में जान पाएंगे।

इस एप्लिकेशन में ‘कॉल हेल्थ’ नाम का एकीकृत टेलीमेडिसिन मॉड्यूल भी है जिसके जरिए लोग डॉक्टर से परामर्श के लिए अग्रिम बुकिंग कर सकते हैं।

इसके अलावा इस ऐप में अनुमोदित प्रयोगशालाओं, जांच केंद्रों, पृथक वार्डों और पृथक केंद्रों के बारे में जानकारी दी गई है।

विज्ञप्ति के अनुसार ऐप में एक क्लिक पर 24x7 आपातकालीन हेल्पलाइन से सीधे जुड़ने का विकल्प भी दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड