जरुरी जानकारी | आसमान छूती मुद्रास्फीति के मद्देनजर सीरिया ने पेश किया नया बैंक नोट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीरिया करीब एक दशक से घरेलू संघर्ष से जूझ रहा है। साल 2011 में घरेलू संकट शुरू होने के बाद से ही सीरियाई मुद्रा लीरा लगातार कमजोर हो रही है। 10 साल पहले यानी 2011 में लीरा की दर 47 प्रति डॉलर थी, जो अब आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कमजोर होकर 1,250 प्रति डॉलर पर आ चुकी है। हालांकि खुले बाजार में लीरा की दर करीब 2,500 प्रति डॉलर तक है।

सीरिया करीब एक दशक से घरेलू संघर्ष से जूझ रहा है। साल 2011 में घरेलू संकट शुरू होने के बाद से ही सीरियाई मुद्रा लीरा लगातार कमजोर हो रही है। 10 साल पहले यानी 2011 में लीरा की दर 47 प्रति डॉलर थी, जो अब आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कमजोर होकर 1,250 प्रति डॉलर पर आ चुकी है। हालांकि खुले बाजार में लीरा की दर करीब 2,500 प्रति डॉलर तक है।

मुद्रा के इस तरह से कमजोर होने के चलते सीरिया में खाद्य सामग्रियों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान पर पहुंच गयी हैं।

सीरिया के केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, औसत मुद्रास्फीति की दर 2019 की तुलना में 2020 में 200 प्रतिशत पर पहुंच गयी। माल की मुद्रास्फीति 300 प्रतिशत तक पहुंच गयी। प्रमुख खाद्य पदार्थों, जैसे दाल और वनस्पति तेल की कीमतों में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

महामारी से जुड़ी पाबंदियों ने सीरिया की आर्थिक कठिनाइयां और बढ़ा दी हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक आकलन के अनुसार, करीब 80 प्रतिशत सीरियाई लोग गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं।

इस बीच सीरिया के केंद्रीय बैंक ने नये नोट के बारे में कहा कि बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिये इसे जारी किया गया है। इस नये बैंक नोट में एक तरफ सीरिया के झंडे को सलामी देते सैनिक की तस्वीर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी