खेल की खबरें | तैराकी विश्व चैम्पियनशिप : श्रीहरि नटराज 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 31वें स्थान पर रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज गुरुवार को यहां फीना विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में निराशाजनक 31वें स्थान पर रहे।

फुकुओका (जापान), 27 जुलाई भारत के अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज गुरुवार को यहां फीना विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में निराशाजनक 31वें स्थान पर रहे।

नटराज (22 वर्ष) अपनी हीट में 2:04.42 सेकेंड के समय से अंतिम स्थान पर रहे जिससे वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके।

स्पर्धा में भाग ले रहे 39 तैराकों के बीच चार हीट (सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाइंग रेस) में से शीर्ष 16 तैराक ही सेमीफाइनल में पहुंचते हैं।

नटराज इस स्पर्धा में भारत के सर्वश्रेष्ठ तैराक हैं जिसमें उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हासिल किया जिसमें उन्होंने 2:00.84 सेकेंड का समय लिया था।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल नटराज इस हफ्ते के शुरु में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में भी 31वें स्थान पर रहे थे।

अब वह रविवार को 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\