जरुरी जानकारी | स्विगी के आईपीओ को दो दिन में 35 प्रतिशत अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन ऑर्डर पर खाने के सामान की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी स्विगी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के दूसरे दिन बृहस्पतिवार तक 35 प्रतिशत अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, सात नवंबर ऑनलाइन ऑर्डर पर खाने के सामान की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी स्विगी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के दूसरे दिन बृहस्पतिवार तक 35 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में 16,01,09,703 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 5,56,98,652 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के कोटा को 84 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड को 28 प्रतिशत अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 14 प्रतिशत अभिदान मिला।

स्विगी ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 5,085 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बेंगलुरु स्थित कंपनी का आईपीओ आठ नवंबर को बंद होगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 371-390 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी का लक्ष्य आईपीओ से 11,327 करोड़ रुपये जुटाना है, जिसमें 4,499 करोड़ रुपये के शेयरों का नया निर्गम और 6,828 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\