एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में मिठाई की दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार तड़के मिठाई की एक दुकान में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में मिठाई की दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 14 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार तड़के मिठाई की एक दुकान में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़े | EPFO WhatsApp Helpline Service शुरू, PF ग्राहक अब ऐसे उठा सकते हैं Provident Fund सुविधाओं का लाभ.

ठाणे के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि दीवा क्षेत्र में स्थित दुकान में लगभग 2.30 बजे आग लगी।

उन्होंने बताया कि मुम्ब्रा से एक दमकल गाड़ी घटना स्थल पर जा रही थी, सड़क की हालत खराब होने के कारण उसका हाइड्रोलिक पाइप टूट गया।

यह भी पढ़े | तेलंगाना सरकार ने सभी निजी संस्थानों/कार्यालयों/गैर-आवश्यक सेवाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम एडवाइजरी के साथ 2 दिन के लिए की छुट्टी की घोषणा: 14 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि एक अन्य दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग की लपटों को बुझाया।

अधिकारी ने बताया कि आग से दुकान पूरी तरह से जल गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).