देश की खबरें | मणिपुर में निर्वस्त्र घुमाई गई दो आदिवासी महिलाओं के परिजनों से स्वाति मालीवाल ने की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मणिपुर में भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाई गई दो आदिवासी महिलाओं के परिजनों से मंगलवार को मुलाकात की और उन्होंने कहा कि पीड़िताओं को अभी तक न तो राज्य सरकार से कोई मुआवजा मिला है और न ही उनकी 'काउंसलिंग' की गई है।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मणिपुर में भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाई गई दो आदिवासी महिलाओं के परिजनों से मंगलवार को मुलाकात की और उन्होंने कहा कि पीड़िताओं को अभी तक न तो राज्य सरकार से कोई मुआवजा मिला है और न ही उनकी 'काउंसलिंग' की गई है।

डीसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा कि मालीवाल ने आयोग की सदस्य वंदना सिंह के साथ सोमवार को मणिपुर के चुराचांदपुर की यात्रा की और यौन उत्पीड़न की शिकार पीड़ित महिलाओं की मां और पति से मुलाकात की।

उन्होंने चुराचांदपुर, मोइरांग और इंफाल जिलों की यात्रा की और राहत शिविरों का दौरा कर हिंसा प्रभावित लोगों से बातचीत की।

पैनल ने आरोप लगाया कि मणिपुर सरकार ने मालीवाल को यात्रा या हिंसा से प्रभावितों से मिलने में कोई सहायता नहीं दी।

मालीवाल ने उन दोनों पीड़िताओं की मां और पति से मुलाकात की जिन्हें निर्वस्त्र घुमाया गया और छेड़छाड़ की गई। इनमें से एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया गया।

बयान में कहा गया है कि सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई महिला की मां ने अपने बेटे और पति को भी खो दिया। इसके अनुसार उन्होंने पीड़िता को यौन उत्पीड़न से बचाने क प्रयास किया था।

वहीं, पीड़ित दूसरी महिला पूर्व सैनिक की पत्नी है। उसके पति असम रेजिमेंट में सूबेदार के रूप में कार्यरत थे और करगिल युद्ध में भी हिस्सा लिया था।

उन्होंने बताया कि पीड़िता गहरे सदमे में हैं और उस दिन के भयावह पल अब भी उनके जहन में हैं।

डीसीडब्ल्यू ने आरोप लगाया, ‘‘परिजनों को अभी तक सरकार से कोई काउंसिलिंग, कानूनी सहायता और मुआवजा नहीं मिला है। वे इस मामले में पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से भी नाराज हैं।’’

मालीवाल ने कहा, ‘‘वायरल वीडियो ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया और मैं हर कीमत पर बचे लोगों से मिलना चाहती थी। मुझे स्थानीय लोगों ने बताया कि बचे हुए लोगों के परिवारों से मिलने के लिए यात्रा करना बहुत मुश्किल है। फिर भी मैंने भारी गोलीबारी के बीच बिना सुरक्षा के वहां जाने का फैसला किया और उनसे मिलने में कामयाब रही।’’

अपनी मांग को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गृह मंत्री अमित शाह और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ तत्काल मणिपुर का दौरा करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\