खेल की खबरें | स्वितोलिना आस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में, केनिन हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्वितोलिना ने दूसरी बार मेलबर्न पार्क में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। वह तीसरे दौर में 26वीं वरीय यूलिया पुतिन्तसेवा से भिड़ेंगी।

स्वितोलिना ने दूसरी बार मेलबर्न पार्क में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। वह तीसरे दौर में 26वीं वरीय यूलिया पुतिन्तसेवा से भिड़ेंगी।

महिला ड्रॉ की सबसे युवा खिलाड़ी कोको मेलबर्न में पिछले साल के अपने प्रदर्शन को दोहराने में विफल रहीं। उन्होंने वीनस विलियम्स और नाओमी ओसाका जैसी स्टार खिलाड़ियों को हराकर राउंड आफ 16 में जगह बनाई थी लेकिन फिर उन्हें चैंपियन बनी केनिन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

केनिन खिताब बरकरार रखने का दबाव नहीं झेल सकी और उन्हें दूसरे ही दौर में केया कानेपी के हाथों 3-6, 2-6 से पराजय झेलनी पड़ी ।

पहले दौर में जीत के बाद ही केनिन ने कहा था कि पहली बार ग्रैंडस्लैम में बतौर गत विजेता खेलते समय वह कितनी नर्वस है और इस मैच में वह नजर भी आया ।

वहीं 65वीं रैंकिंग वाली कानेपी का यह सातवां ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल है । आस्ट्रेलियाई ओपन में वह पहली बार अंतिम आठ में पहुंची है ।

केनिन ने हार के बाद कहा ,‘‘मैं शारीरिक और मानसिक रूप से सौ फीसदी खेल में नहीं थी । मैं दबाव को नहीं झेल सकी ।’’

कानेपी ने पिछले सप्ताह सातवीं रैंकिंग वाली आर्यना सबालेंका का 15 मैचों का विजय अभियान भी तोड़ा था । अब वह पिछले 17 में से 16 मैच जीत चुकी है ।

अन्य मैचों में शीर्ष वरीयता प्राप्त एशले बार्टी ने आस्ट्रेलिया की ही डारिया गावरिलोवा को 6-1, 7-6 से मात दी । बार्टी की नजरें क्रिस ओ नील (1978) के बाद आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाली मेजबान देश की पहली खिलाड़ी बनने पर है ।

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा ने अमेरिका की डेनियेले कोलिंस को 7-5, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई ।

अमेरिका की शेल्बी रोजर्स ने क्वालीफायर ओल्गा डानिलोविच को 6-2, 6-3 से हराकर पहली बार यहां तीसरे दौर में प्रवेश किया ।

पुरूष वर्ग में पांचवीं वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास ने आस्ट्रेलिया के वाइल्ड कार्डधारी और दुनिया के 267वें नंबर के खिलाड़ी थनासी कोकिनाकिस को 6-7, 6-4, 6-1, 6-7 , 6-4 से मात दी । अब उनका सामना माइकल यामेर से होगा जिसने स्पेन के क्वालीफायर कार्लोस अलकाराज को हराया । 39 वर्ष के फेलिसियानो लोपेज ने लोरेंजो सोनेगो को 5-7, 3-6, 6-3, 7-5, 6-4 से हराया ।

दुनिया के नौवे नंबर के खिलाड़ी माटेओ बेरेटिनी और मैकेंजी मैकडोनाल्ड भी अगले दौर में पहुंच गए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े