जरुरी जानकारी | सुजलॉन के गिरीश तांती जीडब्ल्यूईसी इंडिया के प्रमुख बने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सुजलॉन के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती को ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल (जीडब्ल्यूईसी) इंडिया का प्रमुख चुना गया है।
नयी दिल्ली, 17 जून सुजलॉन के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती को ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल (जीडब्ल्यूईसी) इंडिया का प्रमुख चुना गया है।
निकाय ने एक बयान में कहा कि उन्हें अप्रैल में जीडब्ल्यूईसी का उप-प्रमुख चुना गया था।
बयान के मुताबिक, यह पद राष्ट्रीय और राज्य सरकारों के साथ जीडब्ल्यूईसी इंडिया के काम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जीडब्ल्यूईसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बेन बैकवेल ने कहा कि भारत में तटीय पवन ऊर्जा, अपतीय पवन ऊर्जा और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला केंद्र के रूप में अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि निकाय राष्ट्रीय और राज्य सरकारों, प्रमुख क्षेत्रीय हितधारकों और वैश्विक पवन उद्योग के साथ अपने काम को और मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।
बेल्जियम स्थित जीडब्ल्यूईसी में 80 से अधिक देशों की 1,500 से अधिक कंपनियां, संगठन और संस्थान शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)