जरुरी जानकारी | सुजलॉन ने 20 गीगावॉट की स्थापित पवन टर्बाइन क्षमता को पार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अक्षय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन ग्रुप ने दुनियाभर में 20 गीगावॉट की स्थापित पवन टर्बाइन क्षमता हासिल कर ली है।
नयी दिल्ली, पांच जून अक्षय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन ग्रुप ने दुनियाभर में 20 गीगावॉट की स्थापित पवन टर्बाइन क्षमता हासिल कर ली है।
कंपनी के सोमवार को बयान में कहा, ‘‘सुजलॉन समूह ने छह महाद्वीपों में फैले 17 देशों में स्थापित 12,467 पवन टर्बाइनों के माध्यम से 20 गीगावॉट पवन ऊर्जा स्थापित करने का मील का पत्थर लांघ लिया है, जिससे सुजलॉन की स्थिति वैश्विक पवन ऊर्जा परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण कंपनी के रूप में मजबूत हो गई है।’’
सुजलॉन ने 1995 से भारतीय पवन ऊर्जा क्षेत्र का निर्माण अपने संस्थापक और अध्यक्ष स्वर्गीय तुलसी तांती के दृष्टिकोण के अनुरूप किया है।
सुजलॉन समूह के उपाध्यक्ष, गिरीश तांती ने कहा, ‘‘20 गीगावॉट का स्तर पार करना अक्षय ऊर्जा उद्योग में सुजलॉन के समर्पण और विशेषज्ञता का प्रमाण है।’’
उन्होंने कहा कि सुजलॉन की वर्ष 1995 में 270 किलोवॉट की पहली टर्बाइन से 2023 में तीन मेगावॉट की टर्बाइन तक की यात्रा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
सुजलॉन के कर्मचारियों की संख्या 5,900 है, जो विविध क्षेत्रों में काम करते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)