देश की खबरें | एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई; सात लोगों की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के रोहतास जिले में बुधवार तड़के एक एसयूवी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गयी। हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सासाराम-पटना, 30 अगस्त बिहार के रोहतास जिले में बुधवार तड़के एक एसयूवी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गयी। हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दुर्घटना रोहतास जिले के शिवसागर थाना से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 02 पर स्कॉर्पियो के ट्रक से टकराने के कारण हुई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर शोक जताते हुए इसे बेहद दुखद बताया।

उनहोंने दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों को तकलीफ सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की। उन्होंने गंभीर रूप घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

शिवसागर थाना के अध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया, ‘‘शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।’’ उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब चार बजे हुई।

एसयूवी में चालक के अलावा 11 लोग सवार थे। कैमूर जिले के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य झारखंड के रजरप्पा मंदिर से लौट रहे थे।

पुलिस ने आशंका जतायी है कि तेज गति के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे यह दुर्घटना हुई है।

गोसाई ने बताया कि मृतकों की पहचान राजमती देवी (55), उनकी बेटी सोनी कुमारी (35), उनके दामाद अरविंद शर्मा (40), उनके पोते आदित्य कुमार (8) और रिया कुमारी (9) तथा अरविंद की दो भतीजियों तारा कुमारी (22) और चांदनी कुमारी (15) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट