खेल की खबरें | सदरलैंड के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 299 रन का लक्ष्य दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी के शानदार स्पैल के बाद अनाबेल सदरलैंड के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में छह विकेट पर 298 रन बनाए।
पर्थ, 11 दिसंबर भारतीय तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी के शानदार स्पैल के बाद अनाबेल सदरलैंड के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में छह विकेट पर 298 रन बनाए।
अरुंधति (26 रन पर चार विकेट) ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट जल्दी-जल्दी चटकाए जिससे टीम का स्कोर चार विकेट पर 78 रन हो गया। सदरलैंड (95 गेंद में 110 रन, नौ चौके, चार छक्के) ने इसके बाद एशलेग गार्डनर (50) के साथ पांचवें विकेट के लिए 96 और कप्तान ताहलिया मैकग्रा (56) के साथ छठे विकेट के लिए 122 रन रन जोड़कर पारी को संभाला।
भारत वाका मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद फोएबे लिचफील्ड (25) और जॉर्जिया वोल (26) ने पहले विकेट के लिए 10.1 ओवर में 58 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
अपना पांचवां एकदिवसीय खेल रही अरुंधति ने हालांकि 11वें ओवर में चार गेंद के भीतर दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका दिया।
अरुंधति ने अंदर की ओर स्विंग होती गेंद पर पिछली मैच की शतकवीर वोल को बोल्ड किया जबकि बाएं हाथ की बल्लेबाज लिचफील्ड को बाहर की ओर स्विंग होती गेंद पर विकेटकीपर रिचा घोष के हाथों कैच कराया।
अरुंधति ने इसके बाद ऑलराउंडर एलिस पैरी (04) को बोल्ड किया और फिर बेथ मूनी (10) को रिचा के हाथों कैच कराया जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट के 58 रन से चार विकेट पर 78 रन हो गया।
सदरलैंड और एशलेग ने इसके बाद पारी को संभाला। सदरलैंड ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने स्पिनरों को निशाने पर रखा और 40वें ओवर में दीप्ति शर्मा पर दो चौके और एक छक्का मारा।
दीप्ति ने 34वें ओवर में एशलेग को मीनू मनि के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। एशलेग ने 64 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके मारे।
सदरलैंड को इसके बाद कप्तान ताहिलिया के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिली और दोनों ने तेजी से रन जुटाए तथा टीम का स्कोर 300 रन के करीब पहुंचाया।
सदरलैंड ने पारी के अंतिम ओवर में दीप्ति पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़कर शतक पूरा किया लेकिन इसके बाद रन आउट हो गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2024 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

