देश की खबरें | सतत किसान क्रांति: तमाम तरह की बाधाओं के बावजूद कायम रही एकजुटता

नयी दिल्ली, 19 नवंबर पिछले एक साल से दिल्ली के सिंघू बॉर्डर क्षेत्र में बड़ी संख्या में डेरा डाले किसान कड़ाके की ठंड, मानसून की बारिश, कोविड महामारी के डर और "रुकावट पैदा करने" के आरोपों का भी सामना करते रहे लेकिन एकजुटता की भावना ने उन्हें सभी बाधाओं के खिलाफ डटे रहने में कामयाबी दिलाई।

दिल्ली और हरियाणा के बीच स्थित सिंघू बॉर्डर तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग करने वाले किसानों के विरोध का केंद्र था, और वहां से आंदोलन धीरे-धीरे अन्य जगहों तक फैल गया।

शुक्रवार की सुबह, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि उनकी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने का फैसला किया है तो प्रदर्शन स्थलों पर मौजूद किसानों ने राहत की सांस ली।

आंदोलन का का एक साल पूरा होने से महज कुछ दिन पहले सरकार ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की।

सवाल उठता है कि जो किसान अपने परिवारों और घरों को छोड़कर लगभग एक साल से इस आंदोलन में शामिल रहे, वे आखिर इतने दिन तक कैसे टिके रहे। इसका संभावित उत्तर भोजन की निरंतर आपूर्ति, एक शानदार भावना और स्वयंसेवियों की सेना है जिसने आंदोलन को कमजोर नहीं पड़ने दिया।

इस लंबी लड़ाई का केंद्रबिंदु सड़कों पर रहा, लेकिन आंदोलनकारी किसानों को निरंतर भोजन उपलब्ध कराने का केंद्रबिन्दु मंच के पीछे बने रसोईघरों में जलती आग रही।

संबंधित कृषि कानूनों के विरोध में किसान ‘दिल्ली चलो’ आह्वान के तहत 26 नवंबर 2020 को सिंघू बॉर्डर पहुंचे थे जिनमें से ज्यादातर किसान पंजाब से हैं।

दिल्ली-हरियाणा सीमा पर लंबे समय से मंच पर उग्र भाषण, सड़कों पर प्रतिरोध के गीत और 'सड्डा हक, ऐथे रख' और 'जो बोले सो निहाल' के नारे दैनिक जीवन का हिस्सा रहे हैं।

सामुदायिक रसोई या लंगरों की वजह से किसानों को खाने-पीने से संबंधित समस्या नहीं हुई और आंदोलन स्थल पर किसानों की भीड़ बढ़ती चली गई जिन्होंने कहा था कि कानून निरस्त किए जाने वे वापस नहीं जाएंगे।

शुक्रवार को मोदी ने प्रदर्शन कर रहे किसानों से घर लौटने की अपील की, लेकिन वे वापस जाने के मूड में दिखाई नहीं दिए।

गुरदासपुर के किसान 45 वर्षीय पलविंदर सिंह राजमार्ग के ठीक बीच एक रसोई स्थापित करने के लिए एक 'जत्थे' के साथ सिंघू बॉर्डर पर पहुंचे थे। उन्होंने जनवरी में पीटीआई- से था कि "कोई क्रांति खाली पेट नहीं चल सकती।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)