देश की खबरें | असम में पुलिस की गोलीबारी में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के विश्वनाथ जिले में पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश में मादक पदार्थ की तस्करी करने के एक संदिग्ध पर पुलिस ने गोली चला दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तेजपुर (असम), आठ जनवरी असम के विश्वनाथ जिले में पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश में मादक पदार्थ की तस्करी करने के एक संदिग्ध पर पुलिस ने गोली चला दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उसे मादक पदार्थों की बिक्री में कथित संलिप्तता के लिए शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “कल रात, आरोपी मादक पदार्थ की जब्ती के लिए हमें एक स्थान पर ले गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाते हुए, वह पुलिस के वाहन से कूद गया। एक पुलिसकर्मी ने उसके पैर पर गोली चलाई।”

उन्होंने बताया कि आरोपी को विश्वनाथ सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आगे के इलाज के लिए ले जाया गया।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में मई 2021 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से पुलिस कार्रवाई में कुल 32 लोगों की मौत हुई है और कम से कम 61 लोग घायल हुए हैं।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने तीन जनवरी को असम सरकार से पिछले साल मई से हुई सभी मुठभेड़ों के ब्योरे जारी करने को कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान