MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, कहा-विदिशा में स्थापित की जाएगी सुषमा स्वराज की प्रतिमा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को घोषणा की कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की प्रतिमा प्रदेश के विदिशा में स्थापित की जाएगी. विदिशा लोकसभा सीट से वह भाजपा सांसद थीं. चौहान ने रविवार को यहां अपने निवास पर सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उनके मंत्रिमंडल के कुछ मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

शिवराज सिंह चौहान (Photo Credits-ANI Twitter)

भोपाल, 14 फरवरी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को घोषणा की कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की प्रतिमा प्रदेश के विदिशा में स्थापित की जाएगी. विदिशा लोकसभा सीट से वह भाजपा सांसद थीं. चौहान ने रविवार को यहां अपने निवास पर सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उनके मंत्रिमंडल के कुछ मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

पुष्पांजलि अर्पित करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘विदिशा के विकास में सुषमा स्वराज का योगदान अतुलनीय है. हमने तय किया है कि विदिशा स्थित टाउन हॉल में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी. विदिशा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 58 किलोमीटर दूर है और सुषमा स्वराज वर्ष 2009 एवं 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वहां से जीत कर दो बार सांसद रहीं। 67 वर्ष की उम्र में उनका निधन छह अगस्त 2019 का हुआ. यह भी पढ़ें-Operation Muskan: मध्य प्रदेश सरकार की 'ऑपरेशन मुस्कान' मुहिम ला रही है रंग, अब तक छुड़ाए गए 9,500 बच्चे

PTI का ट्वीट-

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग एवं भाजपा के नेताओं ने भी स्वराज की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड