देश की खबरें | सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति की ट्विटर, इंस्टाग्राम पर हुई वापसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति की बुधवार सुबह सोशल मीडिया अकाउंट निष्क्रिय होने के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वापसी हो गई है।
मुंबई, 14 अक्टूबर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति की बुधवार सुबह सोशल मीडिया अकाउंट निष्क्रिय होने के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वापसी हो गई है।
राजपूत की मौत के बाद से कीर्ति ''हैशटैग जस्टिस फॉर एसएसआर'' अभियान में सबसे आगे रही हैं।
बुधवार दिन में कई यूजर्स ने गौर किया कि कीर्ति के ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं दिख रहे हैं। बहरहाल, शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं था कि श्वेता ने खुद अपने अकाउन्टों को बंद किया था क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान नहीं किया था और एकदम से उनके प्रोफाइल गायब हो गए थे।
इससे राजपूत के कई प्रशंसक दुविधा में पड़ गए हैं। वे ट्विटर पर इसके स्क्रीनशॉट साझा करने लगे।
कीर्ति की बाद में सोशल मीडिया पर वापसी हुई और उन्होंने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके अकाउंट को लॉगइन करने की ‘कोशिश’ की।
सोशल मीडिया पर वापसी करने के बाद उन्होंने लिखा, ‘‘माफ कीजिएगा, मेरे सोशल मीडिया अकाउन्टों को लॉगइन करने की कई बार कोशिश की गई जिसके बाद मैंने उन्हें निष्क्रिय कर दिया था।’’
राजपूत की मौत ने बॉलीबुड में भाई-भतीजावाद की बहस छेड़ दी थी। उनके परिवार ने इस मामले में अभिनेता की प्रेमिका एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पहले मामले की जांच मुंबई पुलिस ने की थी। बाद में तहकीकात केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई। इस मामले में ही प्रवर्तन निदेशालय और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो भी जांच कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)