देश की खबरें | डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ आगामी 24 जुलाई को डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।

मुंबई, 25 जून बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ आगामी 24 जुलाई को डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।

दिवंगत अभिनेता के सम्मान में ऑनलाइन प्रसारणकर्ता डिज्नी-हॉटस्टार यह फिल्म ‘नॉन सब्सक्राइबर’ दर्शकों के लिए भी बिना शुल्क उपलब्ध करवाएगा।

यह भी पढ़े | पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा-संकट की इस घड़ी में बीजेपी को पब्लिक की जेब काटने में ज्यादा रूचि.

राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। वह 34 वर्ष के थे।

आत्मीय प्रेम कहानी ‘दिल बेचारा’ को राजपूत के दोस्त और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले बनी है।

यह भी पढ़े | CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ये राहुल बाबा बड़ी-बड़ी बातें करते हैं : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वाल्ट डिज्नी कंपनी एपीएसी के अध्यक्ष और स्टार एंड डिज्नी इंडिया के चेयरमैन उदय शंकर ने कहा, “हमें खुशी है कि हम सुशांत सिंह राजपूत जैसे अभिनेता की विरासत को संजो कर आपके सामने लाने में एक छोटी भूमिका निभा पा रहे हैं। उनके बेहतरीन जीवन और उम्दा काम के सम्मान में हम ‘दिल बेचारा’ को इस जुलाई डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज करेंगे और यह सभी ग्राहकों के साथ ही उनके लिए भी उपलब्ध होगी जो हॉटस्टार के ग्राहक नहीं हैं। हम उनके परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना करते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू