देश की खबरें | सुशांत मामला: एनसीबी ने दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलिसले में राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच सितंबर मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलिसले में राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया।

एनसीबी ने कहा कि इसके साथ ही चल रही जांच के सिलसिले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में बीते 24 घंटे में 2698 नए मरीज पाए गए: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि सावंत से कल रात 10 बजे से पूछताछ चल रही थी और उसे मादक पदार्थ निरोधक कानून एनडीपीएस की धाराओं के तहत शनिवार रात करीब आठ बजे गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘उससे पूछताछ की गयी और उसका सामना शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा तथा कैजान इब्राहिम से कराया गया।’’

यह भी पढ़े | Global Times Report: ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट पर भड़की BJP, कहा- कांग्रेस और चीन के बीच ये कैसा इश्क?.

एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘एनडीपीएस कानून की धारा 67 के तहत उसका बयान दर्ज किया गया और पर्याप्त सबूतों के आधार पर उसे (सावंत को) गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि उसे रविवार की पूर्वाह्न 11 बजे स्थानीय एस्प्लेनेड अदालत में पेश किया जाएगा।

एनसीबी के उप निदेशक (अभियान) के पी एस मल्होत्रा ने एजेंसी के दफ्तर के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘उसका काम भी सैमुअल मिरांडा की तरह ही (ड्रग्स की) खरीद करना और संभालना था। सावंत के पास कुछ सबूत हैं जिनकी और पड़ताल की जरूरत है।’’

इससे पहले एक वरिष्ठ एनसीबी अधिकारी ने कहा था कि सावंत की भूमिका मामले में एक ‘गवाह’ की है।

एजेंसी ने शुक्रवार को इस मामले में शौविक चक्रवर्ती (24) और राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था।

एजेंसी ने कहा कि सात गिरफ्तार लोगों में से शौविक, मिरांडा और विलात्रा (21) एनसीबी की हिरासत में हैं।

मामले में जब जांच शुरू हुई थी तो एजेंसी ने दो लोगों अब्बास लखानी और करण अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। उन्हें कथित मादक पदार्थ तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\