देश की खबरें | सुशांत मामला: ईडी ने गोवा के होटल कारोबारी से पूछताछ की, एनसीबी की जांच जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को गोवा स्थित होटल कारोबारी गौरव आर्या से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 31 अगस्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को गोवा स्थित होटल कारोबारी गौरव आर्या से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक जांच एजेंसी के यहां बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित कार्यालय पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे आर्या अपने वकीलों के साथ पेश हुए।

यह भी पढ़े | JEE Main 2020 From Tomorrow: एग्जाम हॉल के अंदर छात्र ले जा सकते हैं ये चीजें, इन वस्तुओं की नहीं है इजाजत- यहां देखें लिस्ट.

अधिकारियों ने कहा कि ईडी ने पिछले हफ्ते आर्या को जांच में शामिल होने के लिये तलब किया था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी लिव-इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती द्वारा 2017 में मोबाइल फोन पर उन्हें भेजे गए कुछ कथित संदेश मिलने और उनमें संभवत: कुछ प्रतिबंधित मादक द्रव्यों को लेकर चर्चा के बाद जांच दल ने आर्या को तलब किया था।

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी धनशोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी।

यह भी पढ़े | Nagpur Rains: महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दो अलग- अलग गांव में फंसे 39 लोगों को सेना की मदद से बचाया गया.

गोवा में दो होटल चलाने वाले आर्या ने हाल ही में समाचार चैनलों से कहा था कि वह कभी मादक द्रव्यों के लेन-देन में नहीं रहा और रिया से उसकी आखिरी बातचीत करीब तीन साल पहले हुई थी और वह सभी “कानूनी प्रक्रियाओं का पालन” करेंगे।

आर्या ने कहा था कि वह कभी सुशांत (34) से नहीं मिले थे। सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटकते पाए गए थे।

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच एजेंसी इस मामले में धन शोधन के नजरिये से जांच कर रही है और इसलिये ऐसे में इस मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जरूरत है जिससे तथ्यों को स्थापित किया जा सके और यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई आपराधिक कोण तो नहीं है।

ईडी ने रिया के दो मोबाइल फोन की ‘क्लोनिंग’ के बाद कथित रूप से मादक द्रव्यों से संबंधित चैट मिलने पर हाल में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को भी इसकी जानकारी दी थी।

जांच एजेंसी ने पीएमएलए के तहत रिया का बयान पहले ही दर्ज कर लिया है। इनमें कथित रूप से प्रतिबंधित मादक द्रव्यों को हासिल करने के संकेत वाली चैट संबंधी पूछताछ भी शामिल है।

मामले में मुख्य आरोपी रिया (28), उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, भाई शौविक और उसके तथा सुशांत के व्यक्तिगत कर्मचारियों से अब तक ईडी पूछताछ कर चुकी है।

सीबीआई द्वारा सोमवार को चौथी बार रिया और सुशांत के लिये काम करने वाले कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की गई।

ईडी अब तक सुशांत की चार में से दो बहनों और उनके पिता के के सिंह से भी पूछताछ कर चुकी है।

अधिकारियों ने कहा कि इस हफ्ते सुशांत और रिया से जुड़े कुछ और लोगों से पूछताछ होगी।

इस बीच, अभिनेता की मौत की परिस्थितियों से जुड़े मामलों की जांच कर रही तीसरी केंद्रीय एजेंसी एनसीबी पूरे ड्रग सिंडिकेट नेटवर्क, आपूर्तिकर्ताओं और मुंबई व कुछ निकटवर्ती पश्चिम भारतीय राज्य जैसे गोवा में उनके कूरियर की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू