देश की खबरें | सुशांत मामला: सीबीआई ने तीसरे दिन रिया को पूछताछ के लिए तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए रविवार को लगातार तीसरे दिन तलब किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 30अगस्त केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए रविवार को लगातार तीसरे दिन तलब किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि रिया पर राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मथुरा में वृंदावन रोड और अजहाई स्टेशन के बीच आगरा-दिल्ली रूट पर पटरी से उतरी मालगाड़ी, यातायात बाधित: 30 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि रिया के भाई शोविक को लगातार चौथे दिन सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया था।

उन्होंने बताया कि रिया और उसका भाई सांताक्रूज के कलीना में स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह में सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंचे। जांच दल यहीं ठहरा हुआ है।

यह भी पढ़े | Delhi Metro’s New Guidelines: दिल्ली मेट्रो सफर करने वाले यात्रियों के लिए DMRC ने जारी की नई गाइडलाइंस, इन नियमों का करना होगा पालन.

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस के वाहन की सुरक्षा में उनकी कार गेस्ट हाउस पहुंचीं।

राजपूत के मैनेजर सैमुएल मिरांडा और घरेलू सहायक केशव भी सुबह गेस्ट हाउस पहुंचे।

जांच एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे से भी ज्यादा देर तक पूछताछ की थी। इसके बाद अभिनेत्री पुलिस के सुरक्षा घेरे में अपने घर पहुंची थीं क्योंकि वहां बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे।

सीबीआई की टीम ने राजपूत के साथ फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, रसोइए नीरज सिंह और अकाउंटेंट रजत मेवाती से शनिवार को पूछताछ की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड