IPL 2023: Sunil Gavaskar ने सूर्या की तारीफ करते हुए कहा, ऐसा लग रहा था मानो गली क्रिकेट खेल रहा हो Suryakumar Yadav

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के गेंदबाजों की धुनाई कर रहा था तो ऐसा लग रहा था मानो वह गली क्रिकेट खेल रहा हो.

सूर्यकुमार यादव (Photo Credits: IPL/Twitter)

मुंबई, 10 मई: अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के गेंदबाजों की धुनाई कर रहा था तो ऐसा लग रहा था मानो वह गली क्रिकेट खेल रहा हो. सूर्यकुमार ने आरसीबी के खिलाफ इस मैच में 35 गेंदों पर 83 रन बनाए और इस दौरान मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने के अपने कौशल का खुलकर प्रदर्शन किया. यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav Dhamaka Shots Video: सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ मैच में चुन-चुन कर लगाए शॉट्स, देखें धमाकेदार वीडियो

उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और छह छक्के लगाए जिससे मुंबई में 21 गेंद शेष रहते ही 200 रन का लक्ष्य हासिल कर दिया. गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,‘‘ वह गेंदबाजों को अपने इशारों पर नचा रहा था. जब वह इस तरह से बल्लेबाजी करता है तो आपको गली क्रिकेट की याद दिलाता है. लगातार अभ्यास और कड़ी मेहनत से उसके खेल में काफी निखार आ गया है.’’

उन्होंने कहा,‘‘ बल्ले की ग्रिप पर उसका नीचे रहने वाला हाथ बहुत मजबूत है और वह इसका बड़े अच्छे तरीके से उपयोग करता है. आरसीबी के खिलाफ उसने पहले लॉग आन और लॉग ऑफ पर शॉट जमाए और फिर मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए.’’

पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर का मानना है कि सूर्यकुमार की शानदार बल्लेबाजी से दूसरे छोर पर खड़े युवा बल्लेबाज नेहल बढेरा का भी आत्मविश्वास बढ़ा. बढेरा ने 34 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए। यह इस सत्र में उनका दूसरा अर्धशतक है. सूर्यकुमार और बढेरा ने 140 रन की साझेदारी करके मुंबई की आसान जीत सुनिश्चित की.

गावस्कर ने कहा,‘‘ जब आप सूर्यकुमार के साथ बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आपका भी मनोबल बढ़ता है लेकिन नेहल बढेरा की पारी की विशेषता यह रही कि उन्होंने सूर्यकुमार की तरह शॉट खेलने का प्रयास नहीं किया। उनकी सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्होंने अच्छी तरह से संतुलन बनाए रखा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड