IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव को प्रैक्टिस के दौरान हाथ में चोट लगी, ईशान किशन को मधुमक्खी ने मारा डंक

पंड्या को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पिछले मैच के दौरान बाएं टखने में चोट लगी थी. वह टीम के साथ धर्मशाला नहीं आये है. भारत के लिए चीजें उस वक्त और मुश्किल हो गयी जब बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को शनिवार को नेट अभ्यास के दौरान पर बल्लेबाजी करते समय मधुमक्खी ने उनकी गर्दन के पीछे डंक मार दिया.

Suryakumar Yadav (Photo Credit: Twitter)

धर्मशाला: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के बड़े मैच से पहले शनिवार को यहां एक और झटका लगा जब टीम के नेट सत्र के दौरान शनिवार को मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की दाहिने हाथ पर गेंद लग गयी.  सूर्यकुमार को टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ रघु की फुलटॉस गेंद लगी, जिससे वह काफी दर्द में दिखे.

वह अपने हाथ पर ‘आइस पैक (बर्फ)’ लगाते नजर आए और उन्होंने इसके बाद बल्लेबाजी नहीं की. टीम सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और उन्हें एक्स-रे जांच के लिए नहीं ले जाया गया है. इस चोट ने हालांकि रविवार के मैच के लिए सूर्यकुमार की उपलब्धता पर सवाल खड़ा कर दिया है क्योंकि हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति के कारण टीम का संतुलन पहले से ही गड़बड़ाया हुआ है. SA Beat ENG: साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को 229 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम

पंड्या को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पिछले मैच के दौरान बाएं टखने में चोट लगी थी. वह टीम के साथ धर्मशाला नहीं आये है. भारत के लिए चीजें उस वक्त और मुश्किल हो गयी जब बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को शनिवार को नेट अभ्यास के दौरान पर बल्लेबाजी करते समय मधुमक्खी ने उनकी गर्दन के पीछे डंक मार दिया.

किशन नेट सत्र के लिए पहले पहुंचने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे. उन्होंने काफी समय तक बल्लेबाजी. मधुमक्खी के डंक के बाद वह दर्द के कारण कराहते देखे गये. उन्होंने इसके बाद बल्लेबाजी नहीं की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Lucknow Weather Update: इकाना स्टेडियम में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू