COVID-19 in Delhi: ‘दिल्ली में 1.72 करोड़ लोगों का सर्वे, 39,500 में मिले कोविड-19 के लक्षण’

दिल्ली में अबतक 1.72 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण किया है और लगभग 39500 लोगों में कफ, बुखार और इस बीमारी के अन्य संकेत मिले.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार का आकलन करने के लिए कोविड-19 जैसे लक्षणों के लिए अबतक 1.72 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण किया है और लगभग 39500 लोगों में कफ, बुखार और इस बीमारी के अन्य संकेत मिले. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई दिल्ली आपादा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के बाद यह आंकड़ा साझा किया. इस बैठक में संबंधित अधिकारियों ने शहर में कोरोना वायरस के मामलों की घटती संख्या के बारे में उपराज्यपाल को सूचित किया.

उन्होंने यह भी बताया कि अफसरों से गैर-कोविड मरीजों और सामान्य ऑपरेशनों को उचित प्राथमिकता देने को कहा गया है क्योंकि शहर में कोरोना वायरस की स्थिति सुधर रही है और कोविड-19 मरीजों के ज्यादातर बेड खाली हैं. Coronavirus: भारत ने ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर 31 दिसंबर तक लगाई रोक.

कोरोना वायरस की तीसरी लहर का मुकाबला करते हुए सरकार ने पिछले महीने निजी अस्पतालों में 80 फीसद आईसीयू बेड आरक्षित करने, हर जिलों में जांच केंद्र दोगुना करने और अस्पतालों में गैर गंभीर ऑपरेशन स्थगित करने समेत कई कदम उठाये थे.

सोमवार को दिल्ली में कोविड-19 के 803 नये मामले सामने आये जो 17 अगस्त के बाद सबसे कम हैं. शहर में 10,000 से कम कोविड-19 मरीज उपचाररत हैं. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने पूरे शहर में सर्वेक्षण का विस्तार घर-घर तक करने का निर्णय लिया था.

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘ अबतक प्रशासन ने दिल्ली में 1,72,10,020 लोगों का सर्वेक्षण किया जिनमें से केवल 0.23 फीसद (39,583) में ही कोविड जैसे लक्षण थे. ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\