देश की खबरें | सूर्या, राधिका आप्टे, सोहा अली खान ने कोविड रोधी टीका लगवाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण के स्टार सूर्या, अभिनेत्री राधिका आप्टे और सोहा अली खान ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए मंगलवार को टीका लगवाया।
मुंबई, 22 जून दक्षिण के स्टार सूर्या, अभिनेत्री राधिका आप्टे और सोहा अली खान ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए मंगलवार को टीका लगवाया।
सूर्या (45) ने इंस्टाग्राम पर टीका लगवाने के दौरान की तस्वीर साझा की। तमिल अभिनेता फरवरी में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।
वहीं अभिनेत्री आप्टे ने कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक लगवाई और इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। बताया जाता है कि वह ब्रिटेन में हैं। 35 वर्षीय अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ लिखा कि टीके की दूसरी खुराक भी लगवा ली है। उन्होंने साथ में हैशटैग ‘लॉन्ग लाइव एनएसएच’ (एनएचएस जिंदाबाद) का इस्तेमाल किया।
ब्रिटेन में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।
अभिनेत्री सोहा अली खान ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मंगलवार को टीके की पहली खुराक लगवाई। 42 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर टीका लगवाने के दौरान का वीडियो साझा किया।
उन्होंने अपने पति कुणाल खेमू को टैग करते हुए लिखा ‘‘ कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लगवा ली है, आपका कैसा रहा?’’ इससे पहले खेमू ने सोमवार को कोविड रोधी टीका लगवाया था और कहा था कि वह सेट पर लौटने को तैयार हैं। सोहा आखिरी बार 2018 में आई ‘साहेब, बीबी और गैंगस्टर 3’ में दिखी थीं।
केंद्र सरकार ने एक मई से 18-44 साल के आयु वर्ग के लोगों को कोविड रोधी टीका लगाने की घोषणा की थी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)