जरुरी जानकारी | ओपीपीआई के नये अध्यक्ष चुने गये सुरेश पत्ताथिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की दवा कंपनियों के संगठन ने सुरेश पत्ताथिल को दो साल के कार्यकाल के लिए अपना अगला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन ने सोमवार को यह घोषणा की।

नयी दिल्ली, 26 सितंबर भारत की दवा कंपनियों के संगठन ने सुरेश पत्ताथिल को दो साल के कार्यकाल के लिए अपना अगला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन ने सोमवार को यह घोषणा की।

पत्ताथिल ने फाइजर इंडिया के प्रबंध निदेशक एस श्रीधर का स्थान लिया है।

ऑर्गनाइजेशन ऑफ फार्मास्युटिकल प्रोड्यूसर्स ऑफ इंडिया (ओपीपीआई) अनुसंधान से जुड़ी दवा कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है।

पत्ताथिल, एबवी की कंपनी एलर्जन के प्रबंध निदेशक और महाप्रबंधक हैं। उन्हें दवा क्षेत्र में 30 से अधिक साल का अनुभव है। वह भारत और दक्षिण एशिया के बाजारों में वाणिज्यिक कामकाज के लिए जिम्मेदार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now