देश की खबरें | हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला दो फरवरी से, राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुनिया भर में लोकप्रिय सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला इस साल दो से 18 फरवरी के बीच आयोजित होने जा रहा है, जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी उपस्थित होंगे। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की सचिव वी. मनीषा ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

फरीदाबाद, एक फरवरी दुनिया भर में लोकप्रिय सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला इस साल दो से 18 फरवरी के बीच आयोजित होने जा रहा है, जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी उपस्थित होंगे। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की सचिव वी. मनीषा ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

मनीषा ने बताया कि सूरजकुड मेले के 37वें संस्करण में दुनिया भर से और पूरे भारत से अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिलेगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगी। इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कैबिनेट के अपने सहयोगियों और विधायकों के साथ मौजूद रहेंगे ।

हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एम डी सिन्हा ने कहा कि हस्तशिल्प, हथकरघा और भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करने के लिए 1987 में पहली बार सूरजकुंड शिल्प मेले का आयोजन किया गया था ।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यटन, कपड़ा, संस्कृति, विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार के सहयोग से सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित, यह उत्सव देश में गौरव और प्रमुखता का स्थान ले चुका है।

सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष लगभग 50 देश मेले में हिस्सा होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\