देश की खबरें | सुप्रिया सुले राकांपा के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की अध्यक्ष भी बनीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कार्यकारी अध्यक्ष बनाई गईं सांसद सुप्रिया सुले पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की अध्यक्ष भी बन गई हैं।

मुंबई, 10 जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कार्यकारी अध्यक्ष बनाई गईं सांसद सुप्रिया सुले पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की अध्यक्ष भी बन गई हैं।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया। इस घोषणा को पार्टी में एक पीढ़ीगत बदलाव के साथ ही पवार के भतीजे अजित पवार को एक तरह से दरकिनार करने के तौर पर देखा जा रहा है, जो अपने बगावती तेवरों के लिए जाने जाते हैं। पवार ने पार्टी की 25वीं वर्षगांठ पर यहां कार्यकारी अध्यक्षों के नामों की घोषणा की।

कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका के अलावा सुले राकांपा के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की अध्यक्ष और महाराष्ट्र, हरियाणा पंजाब के साथ-साथ पार्टी की महिला, युवा और छात्र इकाई की प्रभारी भी होंगी। केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण विभिन्न चुनावों के लिए उम्मीदवारों पर निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सुले और पटेल को जिम्मेदारी सौंपे जाने से एक महीने पहले शरद पवार ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसका पार्टी के सदस्यों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक नेताओं ने जोरदार विरोध किया था।

शनिवार को नयी जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद सुले ने राकांपा को मजबूत करने और नागरिकों के लिए देश की सेवा करने के सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

सुले ने ट्वीट किया, ‘‘प्रफुल्ल पटेल सहित मुझे कार्यकारी अध्यक्ष की इस बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए मैं राकांपा अध्यक्ष पवार साहब और सभी वरिष्ठ नेताओं, पार्टी के सहयोगियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी के शुभचिंतकों की आभारी हूं। मैं राकांपा को और मजबूत करने के लिए आप सभी के साथ लगन से काम करूंगी।’’

गौरतलब है कि पवार और पी ए संगमा ने 1999 में राकांपा की स्थापना की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट