देश की खबरें | 'पलानीस्वामी को अन्नाद्रमुक प्रमुख बने रहने की इजाजत देने वाला शीर्ष अदालत का फैसला झटका नहीं'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओ. पन्नीरसेल्वम ने शुक्रवार को कहा कि ई. के. पलानीस्वामी (ईपीएस) को अन्नाद्रमुक का अंतरिम प्रमुख बने रहने की अनुमति देने वाला उच्चतम न्यायालय का फैसला कोई झटका नहीं है।

चेन्नई, 24 फरवरी ओ. पन्नीरसेल्वम ने शुक्रवार को कहा कि ई. के. पलानीस्वामी (ईपीएस) को अन्नाद्रमुक का अंतरिम प्रमुख बने रहने की अनुमति देने वाला उच्चतम न्यायालय का फैसला कोई झटका नहीं है।

पन्नीरसेल्वम ने कहा कि वह जनता के पास जाएंगे और न्याय मांगेंगे।

शीर्ष अदालत के फैसले पर अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में पन्नीरसेल्वम ने कहा कि कोई भी फैसला उनके लिए झटका नहीं है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "इस फैसले के बाद ही हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और अधिक उत्साहित हैं।"

ओपीएस के नाम से जाने जाने वाले पन्नीरसेल्वम ने कहा कि 'धर्मयुद्ध' जारी है। उन्होंने कहा कि वह और उनके समर्थक न्याय मांगने के लिए लोगों के पास जाएंगे।

पनीरसेल्वम ने खुद पर और अपने समर्थकों पर सत्तारूढ़ द्रमुक की 'बी' टीम होने के आरोपों संबंधी एक सवाल पर कहा, ‘‘वे (पलानीस्वामी गुट) द्रमुक की ‘ए टू जेड’ टीम हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या वे हम पर एक भी चीज को लेकर आरोप लगा सकते हैं? हजारों चीजें हैं, जो एक के बाद एक सामने आएंगी।’’

ओपीएस ने कहा कि वे पार्टी अनुशासन और यह सुनिश्चित करने के लिए अब तक धैर्य रखे हुए थे कि पार्टी में ‘टूट’ न हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\