देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय ने सीमा शुल्क, जीएसटी अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति बरकरार रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सीमा शुल्क और केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संशोधित कानूनों के तहत गिरफ्तारी की शक्ति की संवैधानिक वैधता को बृहस्पतिवार को बरकरार रखा।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी उच्चतम न्यायालय ने सीमा शुल्क और केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संशोधित कानूनों के तहत गिरफ्तारी की शक्ति की संवैधानिक वैधता को बृहस्पतिवार को बरकरार रखा।

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि उपयुक्त मामलों में गिरफ्तारी से पहले जमानत के लिए आवेदन की अनुमति दी जा सकती है और जब तथ्य स्पष्ट हों तथा गिरफ्तारी की आशंका के लिए उचित आधार मौजूद हो तो यह आवश्यक नहीं है कि ऐसी याचिकाएं केवल प्राथमिकी के बाद ही दायर की जाएं।

वर्ष 2018 में प्रमुख याचिकाकर्ता राधिका अग्रवाल की याचिका सहित लगभग 280 याचिकाओं में सीमा शुल्क अधिनियम और जीएसटी अधिनियम के प्रावधानों को सीआरपीसी एवं संविधान के अनुरूप न होने का दावा करते हुए चुनौती दी गई थी।

अपने और न्यायमूर्ति सुंदरेश की ओर से 63 पन्नों का फैसला लिखते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि संवैधानिक वैधता के साथ-साथ सीमा शुल्क अधिनियम और जीएसटी अधिनियम के तहत अधिकृत अधिकारियों की गिरफ्तारी के अधिकार को दी गई चुनौती को खारिज किया जाता है।

न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी ने प्रधान न्यायाधीश से सहमति जताई और 13 पन्नों का फैसला लिखा।

अग्रिम जमानत देने की शक्ति के मुद्दे पर प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि यह मुद्दा तब उत्पन्न होगा जब गिरफ्तारी की आशंका हो।

फैसले में कहा गया, ‘‘संहिता के तहत अदालतों में निहित यह शक्ति व्यक्तियों को गिरफ्तार होने से बचाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार की पुष्टि करती है। उचित मामलों में, अग्रिम जमानत के लिए आवेदन की अनुमति दी जा सकती है, जो सशर्त भी हो सकती है।’’

अदालत ने जीएसटी अधिनियम की धारा 69 और 70 तथा सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 को दी गई चुनौती को खारिज कर दिया तथा कर उल्लंघन को अपराध मानने एवं गिरफ्तारियां करने वाले प्रावधानों को लागू करने की विधायिका की क्षमता के पक्ष में फैसला सुनाया।

पीठ ने कुछ फैसलों का हवाला दिया और कहा कि हालांकि सीमा शुल्क अधिकारी पुलिस अधिकारी नहीं हैं, लेकिन उनके पास संबंधित कानूनों के तहत अपराधियों की जांच करने और उन्हें गिरफ्तार करने का वैधानिक अधिकार है।

पीठ ओम प्रकाश बनाम भारत संघ के मामले में 2011 के फैसले के बाद सीमा शुल्क अधिनियम और जीएसटी अधिनियम के संशोधित प्रावधानों की वैधता पर विचार कर रही थी।

हालाँकि, फैसले में कहा गया कि गिरफ्तार लोगों के जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए विधायिका द्वारा स्थापित पूर्व शर्तों और सुरक्षा उपायों की पड़ताल करना महत्वपूर्ण है।

पीठ ने कहा, ‘‘यदि सीमा शुल्क के प्रधान आयुक्त या सीमा शुल्क आयुक्त के सामान्य या विशेष आदेश के अनुरूप इस संबंध में सशक्त सीमा शुल्क अधिकारी के पास यह विश्वास करने का कारण है कि किसी व्यक्ति ने धारा 132 या धारा 133 या धारा 135 या धारा 135-ए या धारा 136 के तहत दंडनीय अपराध किया है, तो वह ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है और जितनी जल्दी हो सके, उसे ऐसी गिरफ्तारी के आधार के बारे में सूचित करना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\