देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय ने बाघ अभयारण्य के मुख्य भाग में निजी बसों को अनुमति देने के निर्णय पर रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड स्थित जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के उस निर्णय पर रोक लगा दी, जिसमें बाघ अभयारण्य के मुख्य भाग में निजी बसों को चलाए जाने की अनुमति दी गई थी।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड स्थित जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के उस निर्णय पर रोक लगा दी, जिसमें बाघ अभयारण्य के मुख्य भाग में निजी बसों को चलाए जाने की अनुमति दी गई थी।

मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रह्मयन की पीठ ने केंद्र, उत्तराखंड, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड और जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

याचिका दायर करने वाले वकील गौरव कुमार बंसल ने पीठ से कहा कि जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान का यह निर्णय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के वन अधिकारियों ने निजी क्षेत्र की एक कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए बाघ अभयारण्य के मुख्य भाग में निजी बसों को चलाए जाने की अनुमति दी थी।

याचिका में कहा गया, ‘‘ जिम कॉर्बेट के निदेशक की ओर से 23 दिसंबर 2020 को जारी आदेश में उत्तराखंड के बाघ अभयारण्य के मुख्य भाग में एक निजी कंपनी की बसों को चलाए जाने की अनुमति दी थी। ’’

बंसल ने दावा किया कि इस मामले में निर्णय लेने से पहले वन अधिकारियों ने, ना ही राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से मंजूरी प्राप्त की और ना ही राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से कोई सलाह ली।

याचिकाकर्ता ने अदालत से जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक के इस आदेश को रद्द किए जाने का अनुरोध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड