देश

Chandigarh Mayor Polls: मसीह सिर्फ ‘मोहरा’ है, पीछे मोदी का ‘चेहरा’ है, SC के फैसले के बाद बोले राहुल गांधी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी ने एक पोस्ट में पीएम मोदी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, 'लोकतंत्र की हत्या की भाजपाई साजिश में मसीह सिर्फ ‘मोहरा’ है, पीछे मोदी का ‘चेहरा’ है.

Chandigarh Mayor Polls: मसीह सिर्फ ‘मोहरा’ है, पीछे मोदी का ‘चेहरा’ है, SC के फैसले के बाद बोले राहुल गांधी
Rahul Gandhi | Photo: PTI

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव के परिणाम को पलटते हुए आम आदमी पार्टी (आप) -कांग्रेस गठबंधन के पराजित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को शहर का नया मेयर घोषित किया. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी ने एक पोस्ट में पीएम मोदी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, 'लोकतंत्र की हत्या की भाजपाई साजिश में मसीह सिर्फ ‘मोहरा’ है, पीछे मोदी का ‘चेहरा’ है. Chandigarh Mayor Polls: AAP प्रत्याशी कुलदीप कुमार होंगे चंडीगढ़ के मेयर, सुप्रीम कोर्ट ने घोषित किया विजेता.

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को पुराने नतीजों को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजयी घोषित कर दिया. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अमान्य घोषित किए गए सभी 8 वोटों को मान्य करार देने के निर्देश दिए. इन सभी वोटों के बैलेट पेपर पर रिटर्निंग ऑफिसर ने क्रॉस लगाया था.

मसीह सिर्फ ‘मोहरा’ है...

सुप्रीम कोर्ट ने 30 जनवरी के चुनाव के संचालन में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद, निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह, जो बीजेपी नेता हैं, के खिलाफ "कदाचार" के लिए मुकदमा चलाने का भी आदेश दिया.

शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि वह पूरी चुनावी प्रक्रिया को रद्द नहीं कर रही है और खुद को मतगणना प्रक्रिया में गलत कार्यों से निपटने तक ही सीमित रख रही है, जिसके कारण कुमार के पक्ष में डाले गए आठ मत अमान्य हो गए थे. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यह स्पष्ट है कि मसीह ने जानबूझकर आठ मतपत्रों को विरूपित करने का प्रयास किया.

बीजेपी ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ महापौर चुनाव में कांग्रेस-आप गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की थी. महापौर पद के लिए भाजपा के मनोज सोनकर ने आप के कुलदीप कुमार को हराया था. सोनकर को अपने प्रतिद्वंद्वी के 12 मतों के मुकाबले 16 मत मिले थे. सोनकर ने रविवार को महापौर पद से इस्तीफा दे दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2024 05:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).