देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय ने उपचुनाव के आग्रह पर मणिपुर के भाजपा नेता से उच्च न्यायालय जाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मणिपुर की वांगखेई विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने का निर्वाचन आयोग को निर्देश दिए जाने का आग्रह करनेवाले एक भाजपा नेता से उच्च न्यायालय जाने को कहा।

नयी दिल्ली, सात अप्रैल उच्चतम न्यायालय ने मणिपुर की वांगखेई विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने का निर्वाचन आयोग को निर्देश दिए जाने का आग्रह करनेवाले एक भाजपा नेता से उच्च न्यायालय जाने को कहा।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन की पीठ ने ओकराम हेनरी सिंह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी से बुधवार को कहा, ‘‘आप उच्च न्यायालय जाएं।’’

पीठ ने कहा, ‘‘देश में हर समस्या के लिए हम एकमात्र समाधान नहीं हैं।’’

रोहतगी ने मणिपुर उच्च न्यायालय जाने की छूट के साथ याचिका वापस ले ली।

उन्होंने कहा कि सिंह को विधायक के रूप में इस्तीफा दिए हुए छह महीने से अधिक हो गए हैं लेकिन निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव नहीं कराया है।

सिंह ने अपनी याचिका में कहा कि वह मार्च 2017 में वांगखेई विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे, लेकिन विचारधारा आधारित कुछ मतभेदों के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया और दूसरी पार्टी में शामिल हो गए।

उन्होंने कहा कि पिछले साल 11 अगस्त को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

सिंह ने कहा कि पिछले साल 24 मार्च को उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया और छह महीने बाद वह नियम के अनुसार मंत्री पद पर नहीं रह सकते क्योंकि वह राज्य विधायिका के सदस्य नहीं हैं। इसलिए निर्वाचन आयोग को संबंधित सीट पर चुनाव कराने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर