देश की खबरें | पूर्व मंत्री के कोविड-19 से ठीक होने की खुशी में समर्थकों ने मनाया जश्न
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के एक पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता के कोविड-19 बीमारी से ठीक होने के बाद कई समर्थकों ने उनके घर के सामने एकत्रित होकर खुशी मनाई।
मुंबई, 31 मई महाराष्ट्र के एक पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता के कोविड-19 बीमारी से ठीक होने के बाद कई समर्थकों ने उनके घर के सामने एकत्रित होकर खुशी मनाई।
एक वीडियो में शनिवार रात को कई लोग चेम्बूर की एक सड़क पर अपने नेता के स्वागत में पटाखे फोड़ते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
पहले की गई तीन जांच की रिपोर्ट में उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी लेकिन शनिवार को आई चौथी रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई।
समर्थकों द्वारा जश्न मनाए जाने के संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)