विदेश की खबरें | ऑस्कर पुरस्कार समारोह में दिखा यूक्रेन के प्रति समर्थन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन में जन्मी मिला कुनिस ने रविवार रात आयोजित अकादमी पुरस्कार समारोह की शुरुआत में यूक्रेन के प्रति एकजुटता दिखाते हुए एक भावुक भाषण दिया। वहीं, पुरस्कार समारोह के बीच में अचानक स्क्रीन काली हो गई और उस दौरान स्क्रीन पर एक संदेश आया, जिसमें युद्धग्रस्त देश में मदद भेजने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की गई।

यूक्रेन में जन्मी मिला कुनिस ने रविवार रात आयोजित अकादमी पुरस्कार समारोह की शुरुआत में यूक्रेन के प्रति एकजुटता दिखाते हुए एक भावुक भाषण दिया। वहीं, पुरस्कार समारोह के बीच में अचानक स्क्रीन काली हो गई और उस दौरान स्क्रीन पर एक संदेश आया, जिसमें युद्धग्रस्त देश में मदद भेजने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की गई।

स्क्रीन पर लिखा था, ‘‘ हम यूक्रेन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कुछ क्षण के लिए मौन रखना चाहते हैं, जो वर्तमान में अपनी सीमाओं के भीतर आक्रमण का सामना कर रहा है। फिल्म, संघर्ष के समय में मानवता का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, वास्तविकता यह है कि यूक्रेन में लाखों परिवारों को भोजन, चिकित्सा देखभाल, स्वच्छ पेयजल और आपातकालीन सेवाओं की आवश्यकता है। वहां संसाधन दुर्लभ हैं और हम सामूहिक रूप से एक वैश्विक समुदाय के रूप में और अधिक मदद कर सकते हैं।’’

अंत में लिखा था, ‘‘ हम आपसे किसी भी तरह से यूक्रेन का समर्थन करने की अपील करते हैं। यूक्रेन का साथ दें।’’

कुछ लोग समारोह में यूक्रेन के झंडे के रंग के नीले तथा सुनहरे रिबन पहनकर पहुंचे।

रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण ताजा घटनाक्रम-

- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से यूक्रेन की और मदद करने का आह्वान किया।

- यूक्रेन ने काला सागर पर ओडेसा शहर में रूसी बलों का सामना करने की तैयारी की।

- युद्ध से यूरोप के ऊर्जा स्वतंत्रता, जलवायु लक्ष्य प्रभावित।

- अमेरिका द्वारा वित्त पोषित मानवीय संगठन यूक्रेन में हजारों लोगों के लिए आवश्यक दवाएं भेज रहे हैं।

अन्य घटनाक्रम-

ल्वीव (यूक्रेन)- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को राष्ट्र के नाम एक वीडियो संदेश में कहा कि इस सप्ताह तुर्की में यूक्रेन-रूस वार्ता में यूक्रेन की प्राथमिकता अपनी ‘‘संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता’’ पर जोर देना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम बिना किसी विलंब के शांति बहाल करना चाहते है। तुर्की में व्यक्तिगत बैठक एक अवसर है। यह बुरा नहीं है। देखते हैं कि बैठक से क्या निकलकर आता है।’’

इस बीच, ल्वीव के गवर्नर यूरी पोहुलाइको ने बताया कि रविवार रात वोलिन के सुदूर उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में रॉकेट ने एक तेल संयंत्र को निशाना बनाया।

---

बर्लिन (जर्मनी)-

जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज़ ने कहा कि न तो उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और न ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का लक्ष्य रूस में सत्ता परिवर्तन करना है।

बाइडन ने शनिवार को एक भाषण में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में कहा था कि ‘‘ यह शख्स सत्ता में नहीं रह सकता।’’

इसके बाद, व्हाइट हाउस और अन्य अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि बाइडन असल में पुतिन को बेदखल करने के बारे में बात नहीं कर रहे थे।

पुतिन को हटाने वाले बयान के संबंध में किए सवाल पर स्कॉल्ज़ ने कहा, ‘‘ न तो नाटो और न ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का लक्ष्य रूस में सत्ता परिवर्तन करना है। हम दोनों इस पर पूरी तरह सहमत हैं कि शासन परिवर्तन उस नीति का उद्देश्य नहीं है, जिसका पालन हम दोनों कर रहे हैं।’’

बाइडन के ऐसा बयान देने से एक बड़ी गलती करने के सवाल पर चांसलर ने कहा, ‘‘ नहीं, ऐसा नहीं है।’’

वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाइडन के बयान से दूरी बना ली। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें तथ्यों की बात करनी चाहिए..वह सब कुछ करना चाहिए, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो।’’

--

इस्तांबुल (तुर्की)-

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बात की और यूक्रेन में संघर्ष विराम की आवश्यकता पर बल दिया।

एर्दोआन के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में बताया कि तुर्की के राष्ट्रपति ने क्षेत्र में मानवीय स्थिति में सुधार का भी आह्वान किया। दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच अगली बैठक इस्तांबुल में हो। हालांकि, इस संबंध में अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई।

__

वॉरसॉ (पोलैंड) -

वॉरसॉ में रविवार को हाफ-मैराथन के 16वें संस्करण में यूक्रेन के प्रति एकजुटता व्यक्त की गई।

--

रोम (इटली)-

यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि चेर्नोबिल और ज़ापोरिझिया में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर रूसी टैंकों से हमले किए जाने के बाद अभी तक रेडियोधर्मी विकिरण के रिसाव का पता नहीं चला है। हालांकि, परमाणु आपदा की आशंका अब भी बनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Scorecard: नवी मुंबई में यूपी वारियर्स महिला ने मुंबई इंडियंस महिला को 22 रनों से हराया, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Prediction: नवी मुंबई में आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Fatima Jatoi and Arohi Mim: भारत में क्यों ट्रेंड कर रहे हैं पाकिस्तान-बांग्लादेश के ‘लीक वीडियो’? साइबर एक्सपर्ट्स ने किया बड़ा खुलासा

\