विदेश की खबरें | महाभियोग मामले में ट्रंप के बरी होने के बाद कैपिटल दंगा जांच के लिए समर्थन बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दंगा मामले में भी जांच कराने की योजना बनाई गई है, इस संबंध में सीनेट की ‘सीनेट रूल्स कमेटी’ में इस महीने के आखिर में सुनवाई होनी है।

दंगा मामले में भी जांच कराने की योजना बनाई गई है, इस संबंध में सीनेट की ‘सीनेट रूल्स कमेटी’ में इस महीने के आखिर में सुनवाई होनी है।

प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी, डी-कैलिफ ने सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल रसेल ऑनोर को कैपिटल की सुरक्षा प्रक्रिया की समीक्षा का नेतृत्व करने को भी कहा है।

दोनों दलों के सांसदों ने भी मामले में अभी और जांच होने के संकेत दिए हैं। सीनेट में शनिवार को ट्रंप के पक्ष में 43 के मुकाबले 57 वोट पड़े, जो महाभियोग के लिए आवश्यक दो तिहाई मत से कम था।

ट्रंप के खिलाफ वोट करने वाले सात रिपब्लिकन सांसदों में से एक लुईसियाना के सीनेटर बिल कैसिडी ने कहा, ‘‘जो भी हुआ उसकी पूरी जांच होनी चाहिए।’’

अमेरिका में 11 सितंबर को हुए आतंकवादी हमले की जांच की तर्ज पर एक स्वतंत्र आयोग से इस मामले की जांच कराने का पेलोसी ने समर्थन किया है।

सीनेटर क्रिस कूंस ने कहा, ‘‘अब भी ऐसे काफी सबूत हैं जिनके बारे में लोगों को जानना जरूरी है और 9/11 जैसा आयोग ही वह रास्ता है जो यह सुनिश्चित करेगा कि कैपिटल को भविष्य में सुरक्षित रखा जा सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार