देश की खबरें | सुपरटेक के अध्यक्ष अरोड़ा ने चिकित्सा आधार पर धनशोधन मामले में जमानत मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रियल इस्टेट कंपनी सुपरटेक समूह के अध्यक्ष और प्रवर्तक आर. के. अरोड़ा ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत से धनशोधन के मामले में तीन महीने की अंतरिम जमानत देने की गुहार लगाई। उन्होंने दावा किया कि वह विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं।

नयी दिल्ली, 10 जनवरी रियल इस्टेट कंपनी सुपरटेक समूह के अध्यक्ष और प्रवर्तक आर. के. अरोड़ा ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत से धनशोधन के मामले में तीन महीने की अंतरिम जमानत देने की गुहार लगाई। उन्होंने दावा किया कि वह विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं।

अरोड़ा ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जांगला से कहा कि गिरफ्तारी के बाद से अब तक उनका करीब 10 किलोग्राम वजन कम हो चुका है और ‘तत्काल चिकित्सा सहायता’की जरूरत है।

अरोड़ा को 27 जून 2023 को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई 12 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी।

सुपरटेक समूह, उसके निदेशकों और प्रवर्तकों के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकियों के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)कथित धनशोधन के आरोपों की जांच कर रहा है।

ईडी, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा सुपरटेक लिमिटेड और इस समूह की कंपनियों के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी,फर्जीवाड़ा और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में दर्ज 26 प्राथमिकी के आधार पर जांच कर रही है। कंपनी पर कम से कम 670 मकान खरीददारों से 164 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

सुपरटेक समूह 1988 में बना था और अब तक उसने विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में करीब 80 हजार अपार्टमेंट बेचे हैं। कंपनी की इस समय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 25 परियोजनाएं चल रही हैं और उसे 20 हजार से अधिक अपार्टमेंट खरीददारों को उनके मकानों पर कब्जा देना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\