देश की खबरें | सुपरलीग खो खो टूर्नामेंट 12 से 15 फरवरी तक दिल्ली में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय खो खो महासंघ का 2021 सुपर लीग टूर्नामेंट यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 12 से 15 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी भारतीय खो खो महासंघ का 2021 सुपर लीग टूर्नामेंट यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 12 से 15 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार खिलाड़ियों ने खेल विज्ञान-आधारित प्रशिक्षण एवं विश्लेषण शिविर में अपनी फिटनेस को निखारने पर ध्यान दिया। खो खो खिलाड़ियों के लिये पहली बार इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया था।

यह शिविर भारतीय खो खो महासंघ (केकेएफआई) और अल्टीमेट खो खो (यूकेके) ने आयोजित किया था।

शिविर में शामिल 138 खिलाड़ियों को 10 टीमों में विभाजित किया गया है। इसमें पुरुषों की आठ और महिलाओं की दो टीमें हैं। टूर्नामेंट का आयोजन नए नियमों के आधार पर होगा। ये वही नियम होंगे, जिनका उपयोग आने वाले समय में अल्टीमेट खो खो लीग में होना है।

केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा, ‘‘मौजूदा शिविर के दौरान हमने खिलाड़ियों की समग्र फिटनेस और शारीरिक क्षमताओं में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस सुपर लीग के माध्यम से हम प्रत्येक खिलाड़ी की स्थिति, उनके खेल और फिटनेस के स्तर का मूल्यांकन करना चाहते हैं। वास्तविक मैच स्थितियों में जुटाए गए आंकड़ों का वैज्ञानिक रूप से विश्लेषण किया जाएगा और प्रत्येक खिलाड़ी के लिए एक मूल्यांकन और प्रदर्शन ग्रेड बनाया जाएगा।’’

मित्तल ने कहा, ‘‘ इसके बाद हम आने वाले दिनों में खिलाड़ियों पर निगरानी रखकर उनकी कमियां दूर करेंगे। यह तब तक जारी रहेगा जब तक कि हमारे पास विश्वस्तरीय खिलाड़ियों का एक अच्छा पूल नहीं तैयार हो जाता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\