खेल की खबरें | प्ले आफ में जगह बनाने की उम्मीदें जीवंत रखने उतरेंगे सुपरकिंग्स और रॉयल्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. समान स्थिति का सामना कर रहे चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में जब सोमवार को यहां आमने सामने होंगे तो दोनों टीमों को पता होगा कि इस मैच में हार उनकी प्ले आफ में जगह बनाने की रही सही उम्मीद भी तोड़ सकती है।

अबु धाबी, 18 अक्टूबर समान स्थिति का सामना कर रहे चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में जब सोमवार को यहां आमने सामने होंगे तो दोनों टीमों को पता होगा कि इस मैच में हार उनकी प्ले आफ में जगह बनाने की रही सही उम्मीद भी तोड़ सकती है।

सुपरकिंग्स और रॉयल्स दोनों मौजूदा सत्र में अब तक उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहे हैं और आठ टीमों की अंक तालिका में क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर चल रहे हैं।

यह भी पढ़े | KKR vs SH, IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती, शेख जायेद स्टेडिम में होगा मुकाबला.

दोनों ही टीमों के नौ मैचों में छह अंक हैं लेकिन सुपरकिंग्स की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण छठे स्थान पर है।

दोनों ही टीमों को अब पांच-पांच मैच और खेलने हैं और ऐसे में दोनों ही टीमों की राह आसान नहीं होने वाली क्योंकि उन्हें पता है कि यहां से वे एक और हार झेलने की स्थिति में नहीं हैं।

यह भी पढ़े | DC vs CSK 34th IPL Match 2020: शारजाह में शिखर धवन का धमाका, दिल्ली ने चेन्नई को पांच विकेट से हराया.

दोनों ही टीमों ने शनिवार को अपने पिछले मुकाबले गंवाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाले सुपरकिंग्स को शीर्ष पर चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी जबकि राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने हराया।

सुपरकिंग्स को इस मैच के दौरान बड़ा झटका लगा जब उसके स्टार आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ग्रोइन की चोट के कारण कम से कम कुछ दिन के लिए प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत से अपने अभियान को पटरी पर लाने वाले सुपरकिंग्स को खराब क्षेत्ररक्षण और शिखर धवन की 101 रन की पारी के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

धवन ने कई जीवनदान का फायदा उठाते हुए आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ा जबकि अक्षर पटेल ने रविंद्र जडेजा के मैच के अंतिम ओवर में तीन छक्के जड़कर दिल्ली की टीम को जीत दिलाई।

सुपरकिंग्स का क्षेत्ररक्षण काफी खराब रहा। उसके क्षेत्ररक्षकों ने 25 और 79 रन के स्कोर पर धवन को जीवनदान दिए जबकि इसके अलावा एक मुश्किल कैच और एक रन आउट करने का मौका भी गंवाया।

राजस्थान रॉयल्स की स्थिति भी काफी खराब है। टीम के लिए हालांकि कप्तान स्टीव स्मिथ की फॉर्म में वापसी अच्छी खबर है जिन्होंने शनिवार को 57 रन की पारी खेली। टीम से देर से जुड़ने वाले स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं जबकि जोस बटलर की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी है।

संजू सैमसन अपनी शुरुआती फॉर्म को दोहराने में नाकाम रहे हैं जबकि ऐसा लगता है कि रोबिन उथप्पा ने फॉर्म हासिल कर ली है। उथप्पा ने बेंगलोर के खिलाफ 22 गेंद में 41 रन की पारी खेली।

जोफ्रा आर्चर की अगुआई वाला टीम का गेंदबाजी आक्रमण हालांकि बेंगलोर के खिलाफ साधारण लगा था।

टीमें इस प्रकार हैं:

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, शेन वाटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शारदुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, रुतुराज गायकवाड़ और कर्ण शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडेय, महिपाल लोमरोर, ओशेन थॉमस, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुरेन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी और जोफ्रा आर्चर।

समय: मैच भारतीय समयानुसार रात सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\