खेल की खबरें | सनराइजर्स हैदराबाद ने लारा को हटाकर विटोरी को मुख्य कोच नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा के साथ दो सत्र तक चले गठबंधन को तोड़कर न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी को अपना मुख्य कोच नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की।

हैदराबाद, सात अगस्त इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा के साथ दो सत्र तक चले गठबंधन को तोड़कर न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी को अपना मुख्य कोच नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की।

यह न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान विटोरी का आईपीएल में दूसरा कोचिंग कार्यकाल होगा। उन्होंने इससे पहले 2014 से 2018 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को कोचिंग दी थी।

विटोरी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम के सहायक कोच के तौर पर काम किया है। उन्होंने इससे पहले बांग्लादेश के साथ स्पिन सलाहकार के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी है।

सनराइजर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर ‘ऑरेंज आर्मी’ हैशटैग के साथ लिखा, ‘‘कीवी (न्यूजीलैंड के खिलाड़ी) दिग्गज डेनियल विटोरी टीम में मुख्य कोच के रूप में शामिल हुए हैं।’’

पूर्व दिग्गज वामहस्त स्पिनर विटोरी वर्तमान में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में ‘बर्मिंघम फीनिक्स’ को कोचिंग दे रहे हैं। विटोरी ने आरसीबी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान टीम को 2015 में आईपीएल प्लेऑफ और 2016 में फाइनल तक पहुंचाया था।

लारा से अलग होने की पुष्टि करते हुए एसआरएच ने कहा, ‘‘लारा के साथ जैसे ही हमारा दो साल का जुड़ाव खत्म हुआ, हमने उन्हें अलविदा कह दिया। सनराइजर्स में योगदान के लिए धन्यवाद। हम आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’’

लारा ने आईपीएल 2023 से पहले मुख्य कोच के रूप में टॉम मूडी की जगह ली थी। वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल 2022 के दौरान एसआरएच में बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल हुए थे।

सनराइजर्स के मुख्य कोच के रूप में लारा का समय काफी खराब रहा था क्योंकि फ्रेंचाइजी आईपीएल 2023 में 10वें स्थान पर रही थी और टीम पिछली बार 2020 में आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची थी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने छह सत्र में पांच बार टीम के मुख्य कोच को बदला है।

टीम ने 2019 में टॉम मूडी को मुख्य कोच बनाया था। इसके बाद 2020 और 2021 सत्र के लिए ट्रेवर बेलिस को यह जिम्मेदारी दी गयी। मूडी 2022 में फिर से टीम के मुख्य कोच बने।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट