देश की खबरें | मुंबई के कुछ हिस्सों में सुबह निकली धूप, दिन में तेज हवाएं चलने के साथ ही मध्यम बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के दौर के बाद बृहस्पतिवार को सुबह शहर के कुछ हिस्सों में तेज धूप निकली।

मुंबई, 11 अगस्त मुंबई में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के दौर के बाद बृहस्पतिवार को सुबह शहर के कुछ हिस्सों में तेज धूप निकली।

नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, शहर के अधिकतर हिस्सों में बृहस्पतिवार को सुबह बारिश नहीं हुई। महानगर के कुछ इलाकों में तेज धूप निकली, जबकि अन्य कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर और उसके उपनगरों में मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं, अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना भी है। इस दौरान कभी-कभी 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पकड़ सकती हैं।

नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 33 मिनट पर अरब सागर में 4.59 मीटर तक और रात 11 बजकर 33 मिनट के आसपास 3.81 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

उन्होंने बताया कि लोकल ट्रेन सेवाएं और ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की बस सेवाएं सामान्य हैं।

नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि शहर में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 31.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 36.23 मिमी और 29.67 मिमी बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि शहर में गत रविवार को भारी बारिश होने के बाद पिछले कुछ दिनों से मध्यम से भारी बारिश का दौरा जारी था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\