देश की खबरें | सुनील पंवार राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शनिवार को डॉक्टर सुनील पंवार को अपने प्रकोष्ठ राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (आरजीपीआरएस) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

नयी दिल्ली, तीन मई कांग्रेस ने शनिवार को डॉक्टर सुनील पंवार को अपने प्रकोष्ठ राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (आरजीपीआरएस) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

कुणाल बनर्जी को आरजीपीआरएस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पंवार और बनर्जी की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की।

हरियाणा के करनाल से ताल्लुक रखने वाले पंवार ने हर्षवर्धन सपकाल का स्थान लिया है जिन्हें कुछ सप्ताह पहले महाराष्ट्र प्रदेश कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद यह पद रिक्त हुआ था।

पंवार इससे पहले आरजीपीआरएस की हरियाणा इकाई के प्रमुख की भूमिका निभा रहे थे।

कांग्रेस ने प्रभु टोकिया को दादरा एवं नगर हवेली क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\